खेल

किंग कोहली लेने वाले है सन्यास! RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से किया इनकार, फैंस में खलबली

Virat Kohli IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया था. अब एक नई खबर ने उनके प्रशंसकों के बीच फिर हलचल मचा दी है. रेवस्पोर्ट्ज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने आईपीएल की अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से साफ मना कर दिया है.

कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल से इनकार और भविष्य की योजनाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 से पहले कोहली को RCB के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर करना था. लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया. इतना ही नहीं, कोहली ने कथित तौर पर फ्रेंचाइजी से यह भी कहा है कि भविष्य में उनके चेहरे का इस्तेमाल किए बिना योजनाएं बनाई जाएं. हालांकि, इस मामले पर अभी तक न तो कोहली ने और न ही RCB ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.

आईपीएल से दूरी बनाने की अटकलें तेज

विराट का RCB के साथ रिश्ता बेहद खास रहा है. वे 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं और लंबे समय तक इसकी कप्तानी भी कर चुके हैं. कोहली के इस कदम के बाद कयास लगने लगे हैं कि वे धीरे-धीरे आईपीएल से दूरी बनाने की सोच रहे हैं. विशेषज्ञ मान रहे हैं कि जिस दिन कोहली वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे, उसी दिन शायद वे आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं.

ये भी पढ़ें- India Vs WI Test Series: तीसरे दिन क्रीज पर जमे कैंपबेल और होप, पारी की हार से बचने के लिए वेस्टइंडीज को 97 रन की जरूरत

टेस्ट और टी20 से संन्यास का फैसला

कोहली ने आईपीएल 2025 के बीच ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था. अब वर्ल्ड कप 2027 से पहले उनकी वनडे क्रिकेट से संन्यास की चर्चाएं भी तेज हो रही हैं. कोहली 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. यह सीरीज उनके और कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें राहुकाल चौघड़िया मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…

6 minutes ago

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago