Photo- Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) /Twitter
KKR vs LSG, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धीमी रही. टीम ने लगातार विकेट गंवाए हालांकि, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी की साझेदारी के दम पर लखनऊ ने एक डिफेंडिंग टोटल खड़ा किया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन बनाए.
लखनऊ की फ्लॉप बल्लेबाजी, पूरन ने बचाई लाज
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद खराब शुरुआत की. पावरप्ले में एक विकेट पर टीम ने 54 रन बनाए. इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए. अंत में निकोलस पूरन और आयुष बडोनी की साझेदारी ने टीम को राहत दी. पूरन ने इस दौरान सीजन की दूसरी फिफ्टी जमाई. उन्होंने 28 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरी की. पूरन 30 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
LSG: क्रुणाल पंड्या (C), क्विंटन डिकॉक, करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बढोनी, कृष्णाप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन खान.
KKR: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…