खेल

MI vs LSG: मुंबई की पारी खत्म, लखनऊ के सामने 183 रन का लक्ष्य, नवीन-उल-हक को 4 विकेट

MI vs LSG, IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने बुधवार को चेपॉक में आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. लेकिन ये फैसला मुंबई के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि टीम ने रोहित शर्मा और ईशान किशन का विकेट सस्ते में गवा दिया. हालांकि, सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन ने छोटी ही सही लेकिन तूफानी पारी खेलकर स्कोरकार्ड को तेजी से बढ़ाया.

मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए. कैमरून ग्रीन ने 23 बॉल पर 41 रनों की पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए. आखिरी में नेहल वाधेरा ने 12 बॉल पर 23 रन की विस्फोटक पारी खेली.

आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआ के बाद शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ अपनी किस्मत पलट दी. प्लेऑफ में उनके प्रवेश से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, और अब एलिमिनेटर मैच में उनका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है. यहां जो भी टीम जीतेगी वो क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी.

ये भी पढ़ें: WC 2023: ICC ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों का शेड्यूल किया जारी, जानें पूरी डिटेल

देखिए प्लेइंग-11 

LSG- क्रुणाल पांड्या (C), आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक और मोहसिन खान.

इम्पैक्ट प्लेयर – काइल मेयर्स, डेनिसल सैम्स, युद्धवीर सिंह, स्वप्निल सिंह और अमित मिश्रा.

MI- रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और आकाश मधवाल.

इम्पैक्ट प्लेयर – रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय, नेहल वाधेरा, संदीप वॉरियर.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago