खेल

Women’s World Cup 2025: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम इस समय इंदौर में है, जहां शनिवार को विश्व कप 2025 के 26वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका से उसकी भिड़ंत होगी, लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

घटना के वक्त ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं. खिलाड़ियों का आरोप है कि इस बीच एक बाइक सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ की. महिला खिलाड़ियों ने तुरंत एसओएस का नोटिफिकेशन भेजा, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

आरोपी गिरफ्तार

सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और सुरक्षा कर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

अधिकारियों ने खिलाड़ियों से कि मुलाकात

सूचना मिलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनके बयान दर्ज किए और एमआईजी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत एफआईआर दर्ज की.

आरोपी की बाइक जब्त

स्थानीय डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत आरोपी की बाइक जब्त कर ली गई है. मामले में आगे की जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कैलाश विजयवर्गीय ने दुखद जताया

प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना को दुखद और देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली बताते हुए कहा,

“यह सिर्फ किसी महिला खिलाड़ी के साथ दुर्व्यवहार नहीं है, बल्कि इससे भारत की छवि खराब होती है. ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी देश की प्रतिष्ठा से खेलने की कोशिश न करे.”

उन्होंने कहा ये भी कह कि मध्य प्रदेश सरकार इस मामले में शून्य सहनशीलता की नीति पर काम करती है. अगर जांच में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उदाहरण प्रस्तुत करने जैसी सजा दी जानी चाहिए. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब देश की धरती पर विदेशी मेहमान खेलने आते हैं, तो उनके सम्मान और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी होती है. भारत एक संस्कारी देश है, जहां ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा रही है. ऐसी घटनाएं उस संस्कृति को आहत करती हैं.

प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 में से पांच मुकाबले जीतकर इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है. इस टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन से मुकाबला जीता, जिसके बाद श्रीलंका के विरुद्ध मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.

ऑस्ट्रेलिया की जीत का सिलसिला जारी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन से जीत दर्ज करने के बाद भारत को 3 विकेट से मात दी. इसके बाद बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दी है.

सेमीफाइनल की चार टीमें तय

महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल के लिए सभी चार टीमें तय हो चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया के अलावा, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने अगले दौर के लिए टिकट हासिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें-“मां कसम खाओ…” Yuzvendra Chahal का नया पोस्ट वायरल, धनाश्री वर्मा के 4 करोड़ रुपये के एलमनी पर किया रिएक्ट

पहला सेमीफाइनल मुकाबला 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे मैच 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

6 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

57 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago