Bharat Express DD Free Dish

“मां कसम खाओ…” Yuzvendra Chahal का नया पोस्ट वायरल, धनाश्री वर्मा के 4 करोड़ रुपये के एलमनी पर किया रिएक्ट

क्रिकेटर युवेंद्र चहल का हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया. चहल ने एक कोर्ट रूलिंग शेयर की जिसमें कहा गया था कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र पत्नियां अपने पति से एलिमनी का दावा नहीं कर सकतीं.

Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal Viral Post

Yuzvendra Chahal Viral Post: क्रिकेटर युवेंद्र चहल एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका हालिया पोस्ट है, जो एक हाईकोर्ट के फैसले पर उनकी प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया.

चहल ने इंस्टाग्राम पर एक कोर्ट रूलिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “Financially independent wives cannot demand alimony from their husbands” यानी, “आर्थिक रूप से स्वतंत्र पत्नियां अपने पति से भरण-पोषण का दावा नहीं कर सकतीं.”

इसके साथ ही चहल ने कैप्शन में लिखा, “Maa Kasam Khao Nahi Paltoge iss Decision Seh” हालांकि, पोस्ट कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया. फैंस तुरंत अंदाजा लगाने लगे कि यह पोस्ट उनके विवादित ब्रेकअप या उनकी पत्नी धनाश्री लक्ष्मण के लिए था या सिर्फ कोर्ट के फैसले का समर्थन था.

Yuzvendra Chahal Viral Post

फैंस ने शुरू की नई चर्चा

चहल के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. कई लोगों ने इसे “सैवेज मूव” बताया, वहीं कुछ ने सुझाव दिया कि उन्हें इसे शांति और समझदारी से संभालना चाहिए. पोस्ट के टाइमिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि कुछ ने इसे कथित एलिमनी बातचीत से जोड़कर देखा.

इंस्टाग्राम रील में नजर आई मस्ती

इस बीच, चहल हाल ही में पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन के साथ एक मजेदार इंस्टाग्राम रील में भी नजर आए. वीडियो में धवन चहल से हंसते हुए कहते हैं, “Teri bhi shaadi karva denge beta”, जिस पर चहल कुछ हद तक शर्मिंदगी महसूस करते दिखाई दिए. रील में इन्फ्लुएंसर सोफी शाइन भी शामिल थीं.

वीडियो का कैप्शन था, “Ek baar phir se dulha banne ka mann hai beta… tu ruk ja thoda”, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने उनकी कॉमिक टाइमिंग और दोस्तों के बीच के बॉन्ड की जमकर तारीफ की.

बता दें कि अपने इस पोस्ट से चहल के फैंस में नए सवाल उठ रहे हैं. लोग चर्चा कर रहे हैं कि चहल अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कितने खुले हैं और सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट डालकर क्या संदेश देना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup Women Cricket: भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, कप्तान हरमनप्रीत बोलीं- स्मृति और प्रतीका को जीत का श्रेय

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read