खेल

3 लाख में गोल्ड, 2 लाख में सिल्वर और 1 लाख में ब्रॉन्ज मेडल…38वें राष्ट्रीय खेलों के ताइक्वांडो मुकाबले में बड़ा खुलासा, डायरेक्टर हटाए गए

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के ताइक्वांडो मुकाबलों में बड़ा स्कैंडल सामने आया है. मैच फिक्सिंग और पदकों की खरीद-फरोख्त का मामला उजागर हुआ है. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की गेम टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (GTCC) ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतियोगिता के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (DOC) प्रवीण कुमार को हटा दिया है. उनकी जगह अब दिनेश कुमार को नया DOC नियुक्त किया गया है.

खुलासे के बाद मची खलबली

इस घटना के बाद खेल जगत में खलबली मच गई है. IOA ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कड़ी निगरानी रखने की बात की है. IOA ने बताया कि GTCC की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने PMC की सिफारिशें मान ली हैं, और राष्ट्रीय खेलों की अखंडता बनाए रखने की बात की. इसके साथ ही यह भी पता चला है कि पूर्व DOC ने प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों के चयन के दौरान राज्य संघों के पदाधिकारियों, कार्यकारी समिति के सदस्यों और उपकरण विक्रेताओं को शामिल किया था.

IOA के अध्यक्ष पीटी उषा ने भी इस मामले पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि खेल भावना को बनाए रखना बहुत जरूरी है और सभी खिलाड़ियों को निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि राष्ट्रीय खेलों के पदक पहले से तय हो चुके थे. IOA अपने खिलाड़ियों के साथ निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें- “शिवाजी महाराज, अंबेडकर और सावरकर…” राहुल गांधी के बयान पर CM Fadnavis ने किया जोरदार पलटवार, बोले- माफी मांगें Rahul Gandhi

PMC की जांच में यह खुलासा हुआ कि भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के कुछ अधिकारियों ने प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले ही 10 भार वर्गों के नतीजे तय कर दिए थे. इस घोटाले में स्वर्ण पदक के लिए तीन लाख रुपये, रजत के लिए दो लाख रुपये और कांस्य पदक के लिए एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी. हल्द्वानी में 4 से 8 फरवरी तक होने वाली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कुल 16 क्योरूगी और 10 पूमसे मुकाबले होंगे, जिन पर पहले से ही फिक्सिंग के आरोप लग चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

18 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

43 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

49 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago