खेल

Mohammed Siraj बने हीरो, Owaisi ने की तारीफ, सिराज ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, क्या खेलेंगे एशिया कप 2025?

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेला गया 5वां टेस्ट रोमांच की हर हद को पार कर गया. टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत थी और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 35 रन डिफेंड करने थे.

ऐसे मुश्किल हालात में Mohammed Siraj ने वो कर दिखाया जो बहुत कम गेंदबाज कर पाते हैं उन्होंने 3 विकेट झटके और भारत को महज 6 रनों से ऐतिहासिक जीत दिला दी. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई.

इस मैच में सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. पूरी सीरीज में उन्होंने कुल 23 विकेट चटकाए और 5वें टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच बने.

ये वही आंकड़ा है जो 2021 में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में हासिल किया था, यानि अब सिराज ने भी इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

उनके इस प्रदर्शन की तारीफ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड की टीम से प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैरी ब्रूक ने भी की. उन्होंने सिराज के जोश और लगातार मेहनत को सलाम किया.

Owaisi की पोस्ट पर सिराज का दिल जीतने वाला जवाब

टीम इंडिया की इस जीत के बाद सिराज को हर तरफ से सराहना मिल रही है. इसी कड़ी में AIMIM अध्यक्ष Asaduddin Owaisi ने भी सिराज के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा–

“मोहम्मद सिराज आप हमेशा एक मैच विनर हो. जैसे हम हैदराबादी में कहते हैं, पूरा खोल दिए पाशा!”

इस मजेदार और दिल से निकली पोस्ट का जवाब सिराज ने उतनी ही सादगी से दिया–

“हमेशा मेरा समर्थन करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सर.”

ये भी पढ़ें- ICC Test Ranking: सिराज और कृष्णा ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग, बुमराह टॉप पर बरकरार

Siraj को ICC रैंकिंग में भी मिली जगह

सिराज की इस शानदार गेंदबाजी का फायदा उन्हें आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में भी मिला. बुधवार, 6 अगस्त को जारी हुई लेटेस्ट रैंकिंग में उन्होंने 12 स्थान की छलांग लगाई और अब वह 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पहले वो 27वें पायदान पर थे.

क्या Siraj खेलेंगे एशिया कप 2025?

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या सिराज को एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में मौका मिलेगा. सिराज हाल ही में भारत लौटे हैं और एयरपोर्ट पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया

हालांकि, यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और सिराज को इस फॉर्मेट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने अंतिम T20 जुलाई 2024 में खेला था. ऐसे में चयन को लेकर थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है.

बता दें कि एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच यूएई में होगा. अगर सिराज को मौका मिलता है, तो उनका अनुभव भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

33 seconds ago

BIMSTEC बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश: आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे सदस्य देश

नई दिल्ली में आयोजित BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक में अमित शाह ने आतंकवाद…

4 minutes ago

लखनऊ के ओमेक्स होटल में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, साथी युवक फरार; पुलिस कर रही है तलाश

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेलेश्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर चौक इलाके…

4 minutes ago

विशेष; पाक-अफगान युद्ध: अधूरा इतिहास

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की जड़ें सिर्फ मौजूदा राजनीति में नहीं, बल्कि डुरंड…

18 minutes ago

7% ग्रोथ रेट का दम या महंगाई का गम? जानिए क्या वाकई बदल रही है आम आदमी की तकदीर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया…

38 minutes ago