खेल

ओवल में फिर चला Mohammed Siraj का जादू, इंग्लैंड के खिलाफ रचा नया इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में चल रहे पांचवें टेस्ट में एक बार फिर मोहम्मद सिराज का जलवा देखने को मिला है. 31 साल के इस तेज़ गेंदबाज़ ने इंग्लैंड की पहली पारी में 16.2 ओवरों में 86 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

इंग्लैंड की पूरी टीम 247 रन पर ऑलआउट हो गई, और इस शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन ने सिराज को ओवल में टेस्ट इतिहास में खास मुकाम दिला दिया.

दो बार 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

सिराज अब ओवल मैदान पर टेस्ट में दो बार चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने जून 2023 में यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में 4 विकेट झटके थे. उस मैच में उन्होंने 28.3 ओवरों में 108 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

यही नहीं, सिराज ने ओवल में पहले भी दो टेस्ट खेले हैं:

  • 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ: 12 ओवर में 1 विकेट
  • 2021 में फिर इंग्लैंड के खिलाफ: 14 ओवर में बिना विकेट
  • 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ: 28.3 ओवर में 4 विकेट
  • 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी: 20 ओवर में 1 विकेट
  • 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ (वर्तमान टेस्ट): 16.2 ओवर में 4 विकेट

ये भी पढ़ें- “मैं खुदखुशी के बारे में सोच चुका था”- तलाक के बाद युजवेंद्र चहल ने किया चौकाने वाला खुलासा, खोला दिल का दर्द

इंग्लिश बल्लेबाज़ों को सिराज ने किया पस्त

इस टेस्ट की पहली पारी में सिराज ने इंग्लैंड की बैटिंग लाइन-अप को झकझोर दिया. उन्होंने सबसे पहले ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. पोप ने 44 गेंदों में 22 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज़ जो रूट को भी पवेलियन भेजा, जो सिर्फ 29 रन ही बना सके.

सिराज यहीं नहीं रुके. उनका तीसरा शिकार बने जैकब बेथेल, जो इस मैच में बेन स्टोक्स की जगह खेल रहे थे. बेथेल केवल 14 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने. अंत में सिराज ने इंग्लैंड की पारी को हैरी ब्रूक को बोल्ड करके खत्म किया, जिन्होंने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए.
सिराज का यह प्रदर्शन उनके करियर के लिए खास माना जा रहा है. साथ ही भारत को भी इस टेस्ट में शानदार स्थिति में ला दिया है.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

17 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

27 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

33 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago