Yuzvendra Chahal: भारताय क्रिकेट टीम और IPL पंजाब किंग्स के जाने माने खिलाड़ी युजवेंद्र चहल लंबे समय तक अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहे थे. कुछ समय पहले ही उनका धनश्री से तलाक हुआ, हालांकि दोनों के तलाक की क्या वजह रही ये किसी को नहीं पता.
लेकिन अब चहल ने अपनी एक्स वाइफ के साथ रिश्ते को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. चहल ने बताया कि वो इस रिश्ते को लेकर इतना सोचने लगे थे कि एक बार तो उन्होंने खुदखुशी करने के बारे में भी सोच लिया था. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से भी दूरी बना ली थी.
डिप्रेशन में थे युजवेंद्र चहल
दरअसल चहल हाल ही में एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने जहां उन्होंने अपने और धनश्री के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई चौकाने वाले खुलासे किए. चहल ने बताया कि मैरिड लाइफ में चल रही टेंशन की वजह से वे डिप्रेशन में चले गए थे और ये वही समय था जब उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला लिया.
चहल ने कहा, “मैं महीनों तक डिप्रेशन में रहा. मुझे एंग्जाइटी अटैक पड़ते थे. मेरी आंखों के सामने एकदम से अंधेरा छा जाता था. ये बातें बहुत कम लोग जानते है. जो उस समय में मेरे साथ थे ये बातें मैंने सिर्फ उन्हें ही बताई हैं. वो मेरे लिए ऐसा समय था कि कई बार मुझे खुदखुशी करने का भी मन करता था. मेरा दिमाग बिलकुल काम करना बंद हो गया था.” चहल ने आगे बताया कि उन दिनों में मैं सिर्फ 2 या 3 घंटे ही सो पाता था, बाकि के समय मैं अपने खस दोस्तों से बात करता था.
ये भी पढ़ें- ओवल टेस्ट में बारिश बनी भारत की राह की रुकावट, दूसरे दिन पर टिकी उम्मीदें
मैदन पर 100% नहीं दे पा रहे थे चहल
क्रिकेटर ने बताया की वो अपनी लाइफ में चल रही परेशानियों से काफी टेंशन में आ गए थे. जिस वजह से वो मैदान पर अपना 100% नहीं दे पा रहे थे. ऐसे में उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेना बेहतर समझा. चहल ने बताया कि उनकी लाइफ में किसी चीज की कमा नहीं थी लेकिन फिर भी उन्हें खालीपन महसूस हो रहा था. उन्होंने कहा- “आपके जीवन में हर तरह की सुख सुविधाएं हैं लेकिन फिर भी आपके पास खुशी नहीं है. इस सब के बाद आपके मन में बस एक विचार आता है कि इस लाइफ का क्या करें, बस इसे छोड़ दें.”
धोखा देने वाले आरोंपो पर तोड़ी चुप्पी
धनश्री से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावें किए जा रहे थे कि चहल ने अपनी पत्नी को धोखा दिया है इसलिए उनका तलाक हुआ. खुद को लेकर ये सब बातें सुनने के बाद चहल को काफी बुरा लगा. इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने किसी को धोखा नहीं दिया. मैं अपने लोगों के लिए दिल से सोचता हूं. आपको मेरे जैसा वफादार इंसान कभी नहीं मिलेगा. मैंने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा, हमेशा सिर्फ दिया है. जब लोगों को कुछ पता नहीं होता तो वो कुछ भी लिखना शुरू कर देते हैं. मेरी दो बहने हैं, मुझे अच्छे से पता है कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है.”
चहल ने आगे कहा, “सिर्फ इसलिए की आप किसी के साथ दिख गए तो लोग बातें बनाना शुरू कर देते हैं. लोग कुछ भी सोच लेते हैं, अपने व्यूज बढ़ाने के लिए कुछ भी लिख देते हैं. असली परेशानी तो तब होती है जब आप इस पर कुछ रिएक्ट कर दो तो लोग आपको छेड़ना शुरू कर देते हैं. उन्हें लगता है कि आप कुछ कहोगे.” आखिर में चहल ने कहा कि इस सब पर मुझे जवाब तो देना था लेकिन सहीं समय का इंतेजार था.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

