Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में चल रहे पांचवें टेस्ट में एक बार फिर मोहम्मद सिराज का जलवा देखने को मिला है. 31 साल के इस तेज़ गेंदबाज़ ने इंग्लैंड की पहली पारी में 16.2 ओवरों में 86 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
इंग्लैंड की पूरी टीम 247 रन पर ऑलआउट हो गई, और इस शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन ने सिराज को ओवल में टेस्ट इतिहास में खास मुकाम दिला दिया.
दो बार 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
सिराज अब ओवल मैदान पर टेस्ट में दो बार चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने जून 2023 में यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में 4 विकेट झटके थे. उस मैच में उन्होंने 28.3 ओवरों में 108 रन देकर 4 विकेट लिए थे.
यही नहीं, सिराज ने ओवल में पहले भी दो टेस्ट खेले हैं:
- 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ: 12 ओवर में 1 विकेट
- 2021 में फिर इंग्लैंड के खिलाफ: 14 ओवर में बिना विकेट
- 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ: 28.3 ओवर में 4 विकेट
- 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी: 20 ओवर में 1 विकेट
- 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ (वर्तमान टेस्ट): 16.2 ओवर में 4 विकेट
ये भी पढ़ें- “मैं खुदखुशी के बारे में सोच चुका था”- तलाक के बाद युजवेंद्र चहल ने किया चौकाने वाला खुलासा, खोला दिल का दर्द
इंग्लिश बल्लेबाज़ों को सिराज ने किया पस्त
इस टेस्ट की पहली पारी में सिराज ने इंग्लैंड की बैटिंग लाइन-अप को झकझोर दिया. उन्होंने सबसे पहले ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. पोप ने 44 गेंदों में 22 रन बनाए. इसके बाद उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज़ जो रूट को भी पवेलियन भेजा, जो सिर्फ 29 रन ही बना सके.
सिराज यहीं नहीं रुके. उनका तीसरा शिकार बने जैकब बेथेल, जो इस मैच में बेन स्टोक्स की जगह खेल रहे थे. बेथेल केवल 14 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने. अंत में सिराज ने इंग्लैंड की पारी को हैरी ब्रूक को बोल्ड करके खत्म किया, जिन्होंने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए.
सिराज का यह प्रदर्शन उनके करियर के लिए खास माना जा रहा है. साथ ही भारत को भी इस टेस्ट में शानदार स्थिति में ला दिया है.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

