खेल

MS Dhoni के रिटायरमेंट पर बोले सुरेश रैना, इस खबर से बढ़ सकती है फैंस के दिल की धड़कन…

MS Dhoni Not Retiring From IPL!: एमएस धोनी आईपीएल के 16 वें सीजन में अपनी टीम के लिए शानदार परफॉर्म कर रहे हैं. ये सीजन माही का आखिरी हो सकता है, और माना जा रहा है कि धोनी मौजूदा सीजन के बाद अपने करियर पर फैसला ले सकते हैं और एक नए कप्तान को टीम की कमान सौंप सकते हैं. लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है जो फैंस के दिलों की धड़कने तेज कर सकती है.

दरअसल, धोनी आईपीएल 2023 के बाद संन्यास लेने के मूड में नहीं है. सुरेश रैना, जो धोनी के करीबी दोस्त हैं उन्होंने हाल ही में उनसे मिलने के बाद एक बड़ा बया दिया है. Jio Cinema पर बोलते हुए, रैना ने खुलासा किया कि धोनी की IPL 2023 के बाद संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: टीम इंडिया का नया ‘रन मशीन’, गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी

सुरेश रैना का बयान

रैना ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से जियो सिनेमा को बताया कि धोनी ने उनसे कहा, ‘मैं ट्रॉफी जीतके एक साल और खेलूंगा’. रैना सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच लीग चरण के मैच को कवर करने के लिए चेन्नई में थे. इस दौरान माही से उनकी इस मुद्दे पर बात हुई. बता दें, माही को लेकर पिछले सीजन भी यही बाते चल रही थी लेकिन उन्होंने इन सभी अटकलों पर रोक लगाई.

फॉर्म में है CSK

IPL 2023 में चेन्नई फॉर्म में हैं. येलो आर्मी की 11 मैचों में 6 जीत है और वह दूसरे स्थान पर है. चार बार के आईपीएल चैंपियंस को फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर और एलिमिनेटर खेलना होगा. हालांकि अभी ये मुकाबले दूर हैं और चेन्नई को यहां पहुंचने के लिए अभी काफी मेहनत करनी है.

बतौर बल्लेबाज, धोनी ने एक फिनिशर की भूमिका निभाई है. सीएसके के कप्तान की निगाहें अपनी हर गेंद पर बड़े हिट लगाने पर टिकी होती हैं. धोनी घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं. सीएसके को उम्मीद होगी कि धोनी कुछ और सीजन तक खेलना जारी रखेंगे क्योंकि उनकी कप्तानी का कौशल और विशेषज्ञता बेजोड़ है. हालांकि इस मुद्दे पर अंतिम फैसला धोनी का होगा. मगर फैंस चाहते हैं की माही अभी और खेले.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

2 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

1 hour ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago