यूटिलिटी

यूपी-झारखंड को मिलने जा रही है बड़ी सौग़ात, शुरू होने जा रही है 2 नई वंदे भारत ट्रेन, इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी

New Vande Bharat Train : यूपी और झारखंड के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि इन दोनों राज्यों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. हालांकि, उत्तर प्रदेश के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जबकि झारखंड को पहली बार इस सेमी-हाई स्पीड की सौगात मिलेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस यूपी के लखनऊ और गोरखपुर के बीच चलेगी. वहीं, झारखंड में रांची और पटना के बीच इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है.

वंदे भारत एक्सप्रेस 25 अप्रैल को झारखंड में शुरू

ऐसी अटकलें थीं कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 25 अप्रैल को झारखंड में शुरू की जाएगी. हालांकि, कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है. आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश और झारखंड से मिलने जा रही नई वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी अहम जानकारियां…

यूपी में वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू

यूपी में गोरखपुर से लखनऊ के बीच नया वंदे भारत सरकार देश में तेज यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में काम कर रही है. सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. खास बात यह है कि यात्री इस प्रीमियम ट्रेन के सफर का खूब लुत्फ उठा रहे हैं. यही वजह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है. इसी कड़ी में जल्द ही उत्तर प्रदेश को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे लखनऊ और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है. पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने कहा, ‘गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव फिलहाल प्रारंभिक चरण में है और इस मामले में काम जारी है.’

ये भी पढ़ें- India’s First Pod Taxi: 12 स्टेशन…37 हजार यात्री, लंदन की तर्ज पर अब नोएडा में जल्द चलेगी पॉड टैक्सी

झारखंड को मिलेगा तोहफा

मई अंत तक झारखंड को मिलेगा तोहफा दूसरी ओर झारखंड को जल्द ही पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने की संभावना है, जो रांची से पटना के बीच चलेगी. हालांकि, दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने कहा, ‘रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट अभी तय नहीं हुआ है.’ हालांकि संभावना है कि ट्रेन रांची से पटना के बीच गया होकर चलेगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

3 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

23 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

26 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

29 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

44 minutes ago