नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (फोटो- T20 World Cup)
New York: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए न्यूयॉर्क का आइजनहावर पार्क पूरी तरह से तैयार हो गया है. बुधवार को आधिकारिक तौर पर 34 हजार लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम का उद्घाटन दुनिया के सबसे तेज धावक और विश्व कप के एंबेसडर यूसेन बोल्ट ने किया.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) वर्ल्ड कप से पहले इस मैदान का कुछ टेस्ट लेगा, जो 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में शुरू होगा. अमेरिका में टूर्नामेंट के न्यूयॉर्क में आठ मैच होने हैं, जिसमें से चार डालास और चार टेक्सास में होने हैं. पहला मैच नासाउ काउंटी स्थित आइजनहावर पार्क में खेला जाएगा, जिसमें 3 जून को दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका मैच होगा.
आइजनहावर पार्क में 1 जून को वॉर्मअप मैच भी होगा, जिसमें ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि यह मैच बांग्लादेश बनाम भारत के बीच होगा. टूर्नामेंट में भारतीय टीम न्यूयॉर्क में तीन मैच खेलेगी जिसमें 9 जून को होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान का अहम मैच भी शामिल है.
आइजनहावर पार्क प्रोजेक्ट द्वारा लिए गए प्रभावी प्रोजेक्ट में से एक था, जहां पर एक आम पार्क को स्टेडियम में बदलने की शुरुआत पांच महीने पहले जनवरी में हुई थी. एक अहम चुनौती यह थी कि फ्लोरिडा में कृत्रिम पिच तैयार की गई और इसके बाद इसको सड़क के रास्ते न्यूयॉर्क लाया गया. इसके बाद पिचों को मुख्य स्टेडियम और अभ्यास के एरिया में लगाया गया.
10 पिचों को मुख्य मैदान में जबकि छह पिचों को मैदान के पास में लगाया गया है. ये पिचें एडिलेड ओवल टर्फ सोल्यूशंस के प्रमुख और एडिलेड ओवल के प्रमुख क्यूरेटर डैमियन हॉग द्वारा तैयार की गई है. जबकि मैदान का आउटफील्ड एरिया अमेरिका की लैंडटेक ग्रुप द्वारा तैयार किया गया है, जो अमेरिका में न्यूयॉर्कर यांकीस और न्यूयॉर्क मेट्स के लिए बेसबॉल में और फुटबॉल में इंटर मियामी के लिए मैदान तैयार करते आए हैं.
मंगलवार को मीडिया इवेंट के दौरान आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने कहा, “हमने एक आम क्रिकेट ग्राउंड जो पहले पहले एक पार्क लैंड हुआ करता था. उसे एक विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम में तब्दील किया है. यहां पहला मैच खेले जाने से पहले मैदान में तमाम सुविधाओं का परीक्षण किया जाएगा.”
ये भी पढ़ें- IPL 2024, RCB Vs CSK: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम आंधी-पानी की संभावना, जानिये दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…