Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2024, RCB Vs CSK: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम आंधी-पानी की संभावना, जानिये दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज शाम में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है.

Bengaluru vs Chennai

आरसीबी बनाम सीएसके (फोटो- सोशल मीडिया)

IPL 2024, RCB Vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज (18 मई) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होगा. ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज शाम में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है. इस मैदान पर बारिश खत्म होने के एक घंटे के भीतर मैच शुरू किया जा सकता है. आज के मैच में दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका होगा.

आरसीबी और सीएसके के बीच प्लेऑफ की जंग

चेन्नई सुपर किंग्स अगर आज के मैच में जीत दर्च करती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चेन्नई को कम से कम 18 रनों से हराना होगा. अगर उससे कम रन से हराती है, तो वह प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी. आरसीबी और सीएसके के बीच हेड टु हेड आंकड़े की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 32 मैचों में चेन्नई को 21 मैचों में जीत मिली है. वहीं 11 मुकाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज की है. जबकि, एक मैच बेनतीजा रहा है.

विराट कोहली आरसीबी के टॉप स्कोरर

आरसीबी की ओर से विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक खेले गए मैचों में 661 रन दर्ज है. ऑरेंज कैप भी इस समय कोहली के पास ही है. वहीं टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं. ऐसे में आज के मुकाबले में इन सभी खिलाड़ियों से टीम को उम्मीद होगी. इधर गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज अभी तक 10 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं और टीम के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज हैं.

गायकवाड़ CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टीम के टॉप स्कोरर हैं. उन्होंने अभी तक खेले गए 13 मैचों में 583 रन बनाए हैं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरने वाले शिवम दुबे भी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. टीम के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज की बात करें तो तुषार देशपांड ने अभी तक खेले गए 12 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. उनका सबसे बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट रहा है.

पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का पिच बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. यहां पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है. वहीं इस मैदान पर हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है. आईपीएल की बात करें तो यहां पर अभी तक 94 मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 40 मैच में जीत मिली है. वहीं टारगेट को पीछा करने वाली टीम ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि, 4 मैच बेनतीजा रहा है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम ज्यादातर मैचों में पहले फील्डिंग चुनती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल.
इम्पैक्ट प्लेयर- अनुज रावत.

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, रचिन रवींद्र, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटीकपर), शार्दुल ठाकुर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर- अजिंक्य रहाणे.

ये भी पढ़ें- Watch Video: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है गजब का ट्रेनेज सिस्टम, कुछ ही मिनट में मैदान से गायब हो जाता है पानी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital