देश

दिल्ली में नीट पेपर सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए प्रश्नपत्र हल करने वाला गिरोह चलाने के आरोप में एमबीबीएस के दो छात्रों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.पुलिस के मुताबिक यह मामला पांच मई को तब सामने आया,जब तिलक मार्ग इलाके में स्थित भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय में नीट परीक्षा के दौरान एक छात्र के बायोमेट्रिक आंकड़े मेल नहीं खाए.

विशेष प्रकोष्ठ को स्थानांतरित कर दिया गया

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि दो फर्जी छात्र सुमित मंडोलिया और कृष्ण केसरवानी को परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया.पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, अपराध की गंभीरता को देखते हुए मामला नयी दिल्ली जिले के विशेष प्रकोष्ठ को स्थानांतरित कर दिया गया और जांच करने के लिए निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पूछताछ के दौरान सुमित मंडोलिया और कृष्ण केसरवानी ने अपने आकाओं – प्रभात कुमार (27) और किशोर लाल (37) के नामों का खुलासा किया, जिन्हें शुक्रवार को नोएडा के एक होटल से पकड़ा गया था. सुमित और कृष्ण दोनों ही एमबीबीएस के छात्र हैं.

दोनों छात्र मेडिकल कॉलेज प्रवेश सलाहकार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रभात कुमार और किशोरी लाल क्रमशः राजस्थान और बिहार के रहने वाले हैं. प्रभात और किशोरी दोनों ही मेडिकल कॉलेज प्रवेश सलाहकार के रूप में काम करते हैं. ये लोग नीट परीक्षा के लिए फर्जी छात्र उपलब्ध कराने के लिए उम्मीदवारों से 20 से 25 लाख रुपये की राशि लेते थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आवेदन फॉर्म पर चिपकाने के लिए डिजिटल रूप से एक और फोटो बनाने के लिए फर्जी और मूल छात्रों की तस्वीरों को भी मिलाते थे. इससे उन्हें परीक्षकों को गुमराह करने में मदद मिलती थी.

मामले की विस्तृत जांच चल रही है

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मंडोलिया और केसरवानी क्रमश: राजस्थान और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अलग-अलग कॉलेजों से एमबीबीएस के छात्र हैं. उन्होंने बताया कि मंडोलिया पश्चिम बंगाल के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है, जबकि केसरवानी उत्तराखंड के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है. पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है. पुलिस ने कहा कि पिछली परीक्षाओं में उनकी संलिप्तता जानने के लिए आरोपियों से आगे पूछताछ की गई. मामले की विस्तृत जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago