खेल

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 46 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 46 रन से हरा दिया. हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 194 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 19.3 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच को 46 रन से गंवा दिया.

न्यूजीलैंड ने बनाए 194 रन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी. ओपनर बल्लेबाज फिन एलन और विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने धमाकेदार अंदाज में पारी की शुरुआत की.दोनों बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. छठे ओवर में 59 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा.

डेवोन कॉन्वे 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने फिन एलन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. 13वें ओवर में फिन एलन 41 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद केन विलियमस (26), डेरियल मिचेल (17), ग्लेन फिलिप्स (13), मार्क चैपमैन (4), मिचेल सेंटनर (25), टिम साउथी (5) और बेन सियर्स ने एक रन का योगदान दिया. इस तरह से पूरी टीम 20 ओवर में 194 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

पाकिस्तान को 46 रन से मिली शिकस्त

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ.

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago