यात्रा की शुरुआत से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी.
Congress Bharat Jodo Nyay Yatra Update: राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की. उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर के थौबल से की. इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश समेत अनेक नेता मौजूद रहे.
यात्रा की शुरुआत से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे मणिपुर के भाई-बहन आंखों के सामने मरे और आज तक पीएम उनके आंसू पोछने और गले मिलने नहीं आए. यह शर्म की बात है. राहुल ने आगे कहा कि हम आपकी सुनने आए हैं. पीएम मोदी मन की बात सुनाते हैं. हम आपके मन की बात सुनने यहां आए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इसलिए पैदल के साथ-साथ बस से यात्रा करने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ेंः सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा, बोले- पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं
यात्रा की शुरुआत को लेकर उन्होंने कहा कि जब मैंने पार्टी के लोगों से इस पर राय मांगी तो किसी ने कहा कि ईस्ट से करो तो किसी ने कहा वेस्ट से करो. मैंने कहा यात्रा की शुरुआत मणिपुर से होगी. मणिपुर में भाजपा नफरत की राजनीति करती है.
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी केवल वोट की राजनीति करते हैं. वे मणिपुर केवल वोट के लिए आते हैं. जब मणिपुर के लोग मुसीबत हैं तो वे यहां नहीं आ रहे हैं. वे समंदर की सैर करते हैं और राम-राम जपते हैं. उनको वोट के लिए यह सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए. उनमे मुंह में राम और बगल में छुरी है.
खड़गे ने आगे कहा कि जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था. मणिपुर के लोगों ने आजादी के लंबी लड़ाई लड़ी. वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर इस यात्रा की शुरुआत हो रही है. कांग्रेस पार्टी विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है. इस यात्रा का चुनाव की हार-जीत से कोई लेना-देना नहीं है. बता दें कि यह यात्रा 15 राज्यों और 110 जिलों को कवर करते हुए मुंबई पहुंचेगी. इस दौरान कुल 6700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यात्रा की समाप्ति 20 मार्च को मुंबई में होगी.
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…