खेल

11 साल, 4 वर्ल्ड कप फाइनल और हर बार हार… न्यूजीलैंड का टूटा सपना, 2026 में भी नहीं बदल सकी किस्मत; पढ़ें पूरी दास्तां

New Zealand ICC Finals History: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड की टीम को हमेशा एक मजबूत और संतुलित टीम माना जाता है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में किस्मत अक्सर उसका साथ नहीं देती. पिछले 11 वर्षों में न्यूजीलैंड ने चार बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा (NZ ICC Finals History).

हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (t20 world cup 2026) के फाइनल ने एक बार फिर कीवी टीम के लिए वही पुराना दर्द दोहरा दिया. रविवार (8 मार्च) को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बनीं.

2015 वनडे वर्ल्ड कप में मिली पहली हार (2015 World Cup Final NZ VS AUS)

न्यूजीलैंड का यह संघर्ष साल 2015 से शुरू हुआ था. 2015 वनडे वर्ल्ड कप में टीम पहली बार फाइनल तक पहुंची थी. उस समय कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की आक्रामक कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया और ये पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया.

‘बाउंड्री काउंट’ नियम के कारण मिली हार (2019 World Cup Final NZ VS ENG)

इसके बाद 2019 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जाता है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए उस मैच में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन ‘बाउंड्री काउंट’ नियम के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा. इस नतीजे ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया था.

2021 में टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार (2020 t20 World Cup Final NZ VS AUS)

साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड एक बार फिर पहुंची, लेकिन इस बार भी किस्मत ने साथ नहीं दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और एक और आईसीसी ट्रॉफी हाथ से निकल गई.

हर बार किस्मत के हारे न्यूजीलैंड (2026 t20 World Cup Final IND VS NZ)

अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी न्यूजीलैंड की उम्मीदें टूट गईं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 255 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई और 159 रनों पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई.


ये भी पढ़ें: संजू ‘SELFLESS’ सैमसन! फाइनल का हीरो, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का स्टार; संजू के सिर सजा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ताज


लगातार चार वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए यह पल बेहद भावुक और निराशाजनक रहा. टीम ने हर बार शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन खिताब जीतने का सपना अभी भी अधूरा है. फिर भी क्रिकेट जगत में न्यूजीलैंड की टीम को उसके जज्बे, खेल भावना और लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए हमेशा सराहा जाता रहा है. अब देखना होगा कि आने वाले आईसीसी टूर्नामेंट में ‘ब्लैक कैप्स’ (New Zealand) इस बदकिस्मती को कब खत्म कर पाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

2 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

12 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

13 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

40 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

51 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

55 minutes ago