Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल, इस साल ये 7 खिलाड़ी हुए सम्मानित

एमएस धोनी ने भारत को तीन प्रमुख आईसीसी खिताब – 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 ओडीआई विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी दिलवाए.

MS Dhoni

एमएस धोनी.

पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है, जो उनके शानदार क्रिकेट करियर का एक और अद्भुत अध्याय है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को घोषणा की कि एमएस धोनी इस साल सम्मानित होने वाले सात क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिसमें मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) और हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं.

दबाव में धैर्य बनाए रखने और बेजोड़ कौशल के साथ-साथ छोटे प्रारूपों में अग्रणी, एमएस धोनी को खेल के सबसे महान फिनिशरों, नेतृत्वकर्ताओं और विकेटकीपरों में से एक के रूप में जाना जाता है. ऐसे में आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल करके उन्हें सम्मानित किया गया है.

आईसीसी ने बयान में कहा, “भारत के लिए विभिन्न प्रारूपों में 17,266 अंतरराष्ट्रीय रन, 829 विकेट (विकेट के पीछे से) और 538 मैच खेलने वाले धोनी (MS Dhoni) के आंकड़े न केवल उत्कृष्टता बल्कि असाधारण स्थिरता और फिटनेस को दर्शाते हैं.”

MS Dhoni ने भारत को जिताए तीन ICC कप

एमएस धोनी ने भारत को तीन प्रमुख आईसीसी खिताब – 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 ओडीआई विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी दिलवाए. आईसीसी ने उनके “दबाव में शांत रहने और बेजोड़ सामरिक कौशल” के साथ-साथ खेल के छोटे प्रारूपों में उनके अग्रणी प्रभाव के लिए उनकी प्रशंसा की.

एमएस धोनी की वनडे विरासत में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें इस प्रारूप में सबसे ज्यादा स्टंपिंग (123), विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (183) और भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच (200) शामिल हैं. लेकिन उनके करियर का सबसे यादगार पल 2011 में आया, जब उन्होंने 28 साल के इंतजार के बाद भारत को विश्व कप जिताया.

यह भी पढ़ें-भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में इन पांच गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में भारतीयों का दबदबा

एमएस धोनी ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नामित होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है. ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.” हालांकि उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन धोनी एक प्रभावशाली व्यक्ति बने हुए हैं और अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital