नितीश रेड्डी
भारत के हरफनमौला ऑलराउंडर Nitish Reddy ने Melbourne Cricket Ground पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इस युवा ऑलराउंडर ने Test Century जड़ते हुए न केवल टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला, बल्कि अपनी पारी से क्रिकेट फैंस का दिल भी जीत लिया.
21 वर्षीय नितीश रेड्डी फिलहाल 176 गेंदों पर 105 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने 59.66 के Strike Rate से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 1 छक्का लगाया. यह पारी भारतीय टीम के लिए बेहद अहम रही क्योंकि वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. यह उनके टेस्ट करियर और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहला शतक है. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत क्रिकेट जगत में उनकी जमकर तारीफ हो रही है.
नितीश रेड्डी की बल्लेबाजी ने दिखा दिया कि वह एक World-Class All-Rounder हैं. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली और पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया. जब भारतीय टीम 191/6 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, तब Nitish ने एक छोर संभालते हुए पारी को संभाला.
नितीश रेड्डी ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े और फिर Washington Sundar के साथ शानदार साझेदारी की. Sundar अभी 50 रन बनाकर आउट हुए और दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 100 से अधिक रन जोड़ दिए थे.
मेलबर्न टेस्ट में जड़ा गया यह शतक नितीश रेड्डी के करियर का यादगार पल बन गया है. सोशल मीडिया पर उनकी पारी की जमकर चर्चा हो रही है. नितीश रेड्डी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से यह साबित कर दिया कि वह भविष्य के Star All-Rounder हैं.
टीम इंडिया ने अब तक 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे. नितीश रेड्डी का यह Test Century भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…