Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े तरह-तरह के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ देखकर लोग चौंक जाते हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसी घटनाओं की कभी कल्पना नहीं की होती. वहीं, कुछ वीडियो लोगों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के फेरों के दौरान पंडित जी का गुस्सा बढ़ता हुआ दिखाई देता है, और फिर पंडित जी ने कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद शायद ही वहां मौजूद किसी व्यक्ति को रही होगी.
इस वायरल वीडियो में, दूल्हा-दुल्हन के फेरों का समय चल रहा है और पंडित जी मंत्रों का जाप करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दुल्हन के घरवाले और बाराती उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं. लेकिन दूल्हे के दोस्तों ने फूलों की बारिश इतनी जोर से की कि कई फूल पंडित जी पर गिर गए. इसके बाद पंडित जी का गुस्सा अचानक बढ़ जाता है और वह हाथ में पकड़ी हुई थाली या डिब्बे जैसी चीज को उठाकर सामने खड़े लड़कों पर फेंक देते हैं. इसके बाद वह गुस्से में कुछ बोलते हुए भी दिखाई देते हैं, लेकिन वीडियो में इसके बाद क्या हुआ, वह नहीं दिखता.
ये भी पढ़ें: Ajab Gajab: क्या असली वैम्पायर है हेली? धूप से डर, पति से एनर्जी—जानिए इस खौ़फनाक सच को!
यह घटना शादी के फेरों के दौरान एक बेहद हैरान करने वाली घटना थी. दूल्हा-दुल्हन भी इस पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे, जबकि बाकी लोग चुपचाप खड़े होकर पंडित जी को हैरानी से देख रहे थे। यह वायरल वीडियो @AnilYadavmedia1 के सोशल मीडिया X अकाउंट से साझा किया गया है और तेजी से फैल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…