खेल

NZ vs PAK: ‘न खेल में दम, न फॉर्म में जान’- पाकिस्तान फिर बना न्यूजीलैंड का आसान शिकार

NZ vs PAK 3rd ODI highlights: माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में 5 अप्रैल (शनिवार) को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया. बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण मुकाबले को 42-42 ओवर का कर दिया गया. इस रोमांचक मैच में मेजबान न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 43 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया.

न्यूजीलैंड ने रखा 265 रन का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 42 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन बनाए. टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर 59 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल था. वहीं, ओपनर राइस मारियू ने 61 गेंदों में 58 रनों की अहम पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 43 और हेनरी निकोल्स ने 31 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज आकिफ जावेद सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर, सुफियान मुकीम, और सलमान आगा को भी एक-एक विकेट मिला.

बाबर की फिफ्टी भी ना बचा पाई हार

जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 40 ओवर में 221 रन पर सिमट गई. पूर्व कप्तान बाबर आज़म ने जरूर 58 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था, लेकिन उनका यह अर्धशतक टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा.

कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 32 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए. वहीं, अब्दुल्ला शफीक और तैयब ताहिर ने समान रूप से 33-33 रन बनाए. बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे.

सीयर्स का पांच विकेट haul

न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज बेन सीयर्स ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 8 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट चटकाए. यह लगातार दूसरा मैच था जब उन्होंने पांच विकेट लिए. उनके अलावा जैकब डफी को दो, जबकि माइकल ब्रेसवेल, मुहम्मद अब्बास और डेरिल मिचेल को एक-एक सफलता मिली.

पाकिस्तान का खराब दौर जारी

इस सीरीज हार के साथ पाकिस्तान का न्यूजीलैंड दौरा पूरी तरह से निराशाजनक रहा. इससे पहले पाकिस्तान को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा, 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा था. न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 के बाद अब वनडे में भी उसे करारी शिकस्त मिली है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड: राइस मारियू, निक केली, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टिम सेफर्ट, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, मिचेल हे (विकेटकीपर), जैकब डफी, बेन सीयर्स, विलियम ओरोर्के.

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, आकिफ जावेद.


इसे भी पढ़ें- Pak vs Nz Odi: बाबर और रिजवान के रहते हुए पाकिस्तान की न्यूजीलैंड ने कर दी फजीहत, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago