खेल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ‘तख्तापलट’, वनडे टीम की कप्तानी में बदलाव, अब इस खिलाड़ी के हाथ में कमान

PCB ODI Captain Change: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से वनडे फॉर्मेट की कप्तानी छीन ली है. शाहीन अफरीदी को इस टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अचानक हुए इस बदलाव के पीछे की वजह नहीं बताई है.

क्यों करना पड़ा ‘तख्तापलट’

इससे पहले, शाहीन अफरीदी जनवरी 2024 में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कमान संभाल चुके थे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उस दौरे पर पाकिस्तान को 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अफरीदी से टीम की कमान छीन ली गई थी.

क्या कहता है आंकड़ा?

बतौर कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 20 वनडे मैच खेले, जिसमें 9 मुकाबलों में उन्हें कामयाबी मिली, जबकि 11 मैच में टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी. कप्तान के तौर पर रिजवान ने वनडे फॉर्मेट की 18 पारियों में 41.66 की औसत के साथ 625 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने कराची में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध नाबाद 122 रन बनाए.

दूसरी ओर, बाएं तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पाकिस्तान की ओर से 66 वनडे मुकाबलों में 24.28 की औसत के साथ 131 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 3 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट अपने नाम किए हैं.

रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट मैच

फिलहाल पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है. मुकाबले के पहले दिन के खेल के बाद पीसीबी ने नए कप्तान की घोषणा की है. मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी इस मुकाबले का हिस्सा हैं.

पाकिस्तानी टीम लाहौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 93 रन से अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में मेजबान टीम सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें-India Vs Aus ODI: पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया, 7 महीने बाद खेल रही Ro-Ko की जोड़ी रही फ्लॉप

टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 4-8 नवंबर के बीच दोनों देश इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसमें पाकिस्तानी टीम अपने नए कप्तान के साथ उतरेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

13 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

16 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

30 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

39 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

52 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

54 minutes ago