खेल

हांगकांग सिक्सेस जीत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर की उलटी पड़ गई चाल, दिनेश कार्तिक का मजाक उड़ाना पड़ा भारी

Pakistan Cricketer Mock Dinesh Karthik: हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट खत्म हो चुका है, लेकिन इसका असर अब सोशल मीडिया पर जमकर दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद ने जैसे ही अपनी टीम की जीत के बाद ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट किया, तो भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. वजह थी उनका तंज भरा जवाब वो भी दिनेश कार्तिक के लिए.

दरअसल रविवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने कुवैत को हराकर हांगकांग सिक्सेस का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद मोहम्मद शहजाद ने दिनेश कार्तिक के पुराने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-
“Fun end to the Hong Kong Sixes. Business as usual.”

यह ट्वीट सीधे-सीधे कार्तिक के उस पोस्ट पर जवाब था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को हराने के बाद लिखा था- “Fun start to Hong Kong Sixes. Winning against Pak.”

#WeHaveARealTrophy बना विवाद की वजह

शहजाद के इस ट्वीट में इस्तेमाल किया गया हैशटैग #WeHaveARealTrophy लोगों को खटक गया. क्रिकेट फैंस को लगा कि यह भारत और एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर तंज है. दरअसल, एशिया कप 2025 जीतने के बावजूद भारतीय टीम ने अभी तक ट्रॉफी हासिल नहीं की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.

नकवी ने नाराज होकर ट्रॉफी को समारोह से ही हटवा दिया और बाद में उसे अपने होटल रूम में बंद कर दिया. अब बताया जा रहा है कि ट्रॉफी को दुबई स्थित एसीसी ऑफिस में रखा गया है और मामला अभी भी अटका हुआ है.

फैंस बोले- “रिटायर्ड खिलाड़ियों से जीतकर इतनी खुशी?”

शहजाद का ट्वीट देखते ही भारतीय फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. फैंस ने याद दिलाया कि भारत की टीम में इस टूर्नामेंट में ज्यादातर रिटायर्ड खिलाड़ी शामिल थे, जबकि पाकिस्तान की टीम में एक्टिव PSL खिलाड़ी खेल रहे थे. एक यूजर ने लिखा- “भाई, इंडिया के रिटायर्ड खिलाड़ियों से जीतकर इतना गर्व मत करो.” तो वहीं दूसरे यूजर ने मज़े लेते हुए लिख दिया- “रखो भाई ट्रॉफी खुश रहो. छोटी छोटी खुशियां गरीबों को मिलनी चाहिए”

ये भी पढ़ें- दिल्ली की जहरीली हवा से परेशान हुए एक्स क्रिकेटर, राजधानी की हवा को बताया जहरीली, बोले– दिल्ली में घर से निकलना भी मुश्किल

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

24 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

26 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

52 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

1 hour ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

2 hours ago