चुनाव

दूसरे चरण के चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीते 20 सालों में बिहार में गरीबी, बेरोजगारी और पलायन सबसे ज्यादा बढ़ा है. न कोई फैक्ट्री लगी, न उद्योग खुले और न ही रोजगार मिला. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर डबल इंजन सरकार चाहती तो बिहार को नंबर-1 बनाया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अमित शाह और बाहरी कब्जे का आरोप

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अमित शाह बिहार को औपनिवेशिक राज्य बनाना चाहते हैं और बाहरी लोग कब्जा करना चाहते हैं लेकिन बिहारी जनता ऐसा होने नहीं देगी. उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता करारा जवाब देगी.

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम बिहार में जो बातें कर रहे हैं, अगर गुजरात में करते तो अच्छा होता. उनके पास न कोई विजन है, न कोई रोडमैप, बस जुमलेबाजी और गाने गाने में वक्त बीत रहा है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इतना फुर्सत है कि वेब सीरीज देखने का समय भी निकाल लेते हैं.

अपराधियों के साथ मंच साझा करने का आरोप

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीएम ने बिहार में दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया. उन्होंने कहा कि क्या वे साधु-महात्मा लगते हैं? यह जनता के साथ धोखा है.

चुनाव आयोग पर सवाल

आरजेडी नेता ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 68 प्रतिशत पुलिस ऑब्जर्वर बीजेपी शासित राज्यों से हैं और स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी बार-बार बंद हो रहे हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि 208 कंपनियां भी भाजपा शासित राज्यों से आई हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा जितना पाप करेगी, चुनाव आयोग उसे धोने का काम करेगा.

वोटिंग आंकड़े छिपाने का आरोप

तेजस्वी ने पूछा कि आखिर चुनाव आयोग वोटिंग के आंकड़े क्यों छिपा रहा है? कितने पुरुष और महिलाओं ने वोटिंग की, यह जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के जमाने में चुनाव आयोग ठप हो गया है.

अधिकारियों पर दबाव का आरोप

तेजस्वी ने दावा किया कि कई बड़े अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए जा रहे हैं कि कहां डिस्टर्ब करना है और किन लोगों को उठाना है. उन्होंने कहा कि सीएम हाउस से लेकर रेंज अधिकारियों तक आदेश भेजे जा रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि दबाव में काम न करें, जनता सबका जवाब देगी.

जनता बदलाव के मूड में

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है. उन्होंने दावा किया कि अब नौकरी वाली सरकार आने वाली है. गरीबी, पलायन और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने के लिए लोग तैयार हैं.

रैलियों और जनसभाओं का दावा

तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने इस चुनाव में 171 रैलियां और जनसभाएं कीं और हर जगह जनता का मूड साफ दिखा कि बदलाव जरूरी है. चाहे किसी जात या धर्म के हों, सबकी आवाज एक है.

ये भी पढ़ें-Bihar Election 2025: दूसरे और अंतिम चरण की 122 सीटों पर सियासी संग्राम

रोजगार और विकास की मांग

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोग चाहते हैं कि फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगें, परिवार बिछड़े नहीं और सभी को रोजगार मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि 20 साल तक एनडीए ने बिहार को पीछे धकेला. पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए लोगों को आज भी राज्य से बाहर जाना पड़ता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

10 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

23 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

49 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago