खेल

पंजाब किंग्स के लिए मिशन प्लेऑफ, LSG ने दिया 197 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य, हार हुई तो सफर खत्म

Punjab Kings Vs LSG: आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स का भी यह आखिरी लीग मैच है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना के लिए इस मैच में पंजाब की जीत बहुत जरूरी है.

LSG के लिए पारी की शुरुआत जोश इंग्लिस और अर्शिन कुलकर्णी ने की. अर्शिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. जोश इंग्लिश ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी. इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली.

अब्दुल समद ने बनाये 37 रन

इंग्लिस ने तीसरे विकेट के लिए आयुष बडोनी (43) के साथ 49 और ऋषभ पंत 26 के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. बडोनी ने 18 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाए. अब्दुल समद ने 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर लखनऊ की पारी को 6 विकेट पर 196 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. सीजन का पहला मैच खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे.

मार्को जानसेन ने निकाले 2 विकेट

पंजाब किंग्स की तरफ मार्को जानसेन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 और युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए. शशांक सिंह ने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया. अर्शदीप सिंह महंगे रहे. 3 ओवर में 52 रन लुटाने के बावजूद उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Qualifier 1: प्लेऑफ की टॉप-2 टीमें तय, धर्मशाला में मंगलवार को पलटेगी किस्मत की बाजी! जानें पूरा शेड्यूल

पंजाब किंग्स के इस मैच से पहले खेले 13 मैचों से 13 अंक हैं. अगर टीम इस मैच में 197 का लक्ष्य हासिल कर लेती है, तो प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावना बरकरार रहेगी. हार टीम का सफर यहीं समाप्त कर देगी. LSG पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

6 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

12 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

48 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago