खेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी पसंदीदा डिश भी पता है: दीप्ति शर्मा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं दीप्ति शर्मा और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को प्रेरणादायी बताया.

विश्व कप का लंबे समय से इंतजार

आईएएनएस से बात करते हुए दीप्ति शर्मा ने कहा, “विश्व कप जीतकर काफी अच्छा लग रहा है. इसका इंतजार टीम और पूरे देश को लंबे समय से था. हमने सपना पूरा किया. हमें यह लम्हा पूरी जिंदगी याद रहेगा. फिलहाल हम इस पल का पूरा आनंद ले रहे हैं. चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा.”

दीप्ति ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनना हमेशा अच्छा लगता है. उन्होंने हमें भविष्य में इसी तरह से खेलने की प्रेरणा और शुभकामनाए दीं.”

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री को खिलाड़ियों की छोटी-छोटी आदतें और पसंद पता हैं. उन्हें पता था कि मैं भगवान हनुमान की बहुत बड़ी भक्त हूं. मुझसे उन्होंने इसका कारण पूछा, तो मैंने कहा कि हनुमान जी की पूजा करने से मुश्किल टल जाती है. इसके अलावा उन्हें ये भी पता है कि मैंने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में ‘जय श्री राम’ लिखा है. इसके अलावा पीएम ने कहा कि खाने में आपका पसंदीदा ‘पनीर’ बना है. उन्हें मेरी पसंदीदा डिश भी पता थी. यह बताता है कि वे हमें फॉलो करते हैं.”

टीम और देश के लिए गर्व का पल

स्नेह राणा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “2 नवंबर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन था. उस खुशी को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. हमारी टीम और देश के लिए वो गर्व का पल था.”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा. जब कोई खिलाड़ी जीतकर आता है और सम्मान मिलता है, तो काफी अच्छा लगता है. प्रधानमंत्री ने हमें दो घंटे का समय दिया. इस दौरान काफी बातें हुईं. उनसे मिलना हमेशा प्रेरणादायी होता है. उनका विजन स्पष्ट है. वे महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक हैं. उन्हें हमारे रिकॉर्ड्स के बारे में सबकुछ पता था, ये हैरान करने वाला था.

राणा ने युवा खिलाड़ियों के लिए कहा कि वे अपने खेल और लक्ष्य पर फोकस करें. धैर्य न खोते हुए लगातार मेहनत करें, उनके सपने निश्चित रूप से पूरे होंगे.

ये भी पढ़ें: ईडी का बड़ा एक्शन, रैना-धवन की 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

38 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

45 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago