खेल

Team India: ‘क्रिकेट किट खरीदने के कम पड़े पैसे तो दूध के पैकेट भी बेचे’, साथी खिलाड़ी ने खोला राज, बेहद मुश्किलों भरा रहा रोहित से ‘हिटमैन’ बनने का सफर

Pragyan Ojha on Rohit Sharma: खेल के मैदान में हर किसी की नजर जीत-हार और चमक-धमक पर रहती है. खिलाड़ियों की लग्जरी लाइफ की बातें तो हर कोई करता है लेकिन क्या इस मुकाम को हासिल करने से पहले उनके संघर्ष और कड़ी मेहनत की बात कोई करता है. कोई भी शख्स जब बड़ा मुकाम हासिल करता है, तो उसके पीछे उसकी सालों की मेहनत और संघर्ष से भरी कहानी होती है. इस स्टोरी में हम एक ऐसे ही दिग्गज खिलाड़ी की बात करेंगे जो आज की तारीख में भारत के सुपरस्टार में गिना जाता है.

जी हां, हम बात कर रहे हैं आईपीएल में मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की. अब रोहित शर्मा के पास गाड़ी-बंगला, धन-दौलत सब कुछ है. मगर एक समय ऐसा था जब वो पाई पाई के मोहताज थे. जहां एक तरफ देश में आईपीएल की धूम है. वहीं आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने रोहित शर्मा से जुड़ी उन पुरानी बातों को याद किया जो भारतीय क्रिकेट फैंस की आंखे नम कर सकती है. पूर्व स्पिनर ने बताया कि रोहित शर्मा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: माही का ये शॉट देखकर झूम उठे फैंस, IPL से पहले MS Dhoni ने दी दूसरी टीमों को टेंशन

‘क्रिकेट किट खरीदने के लिए दूध के पैकेट बेचें’

प्रज्ञान ओझा ने जियो सिनेमा को दिए इंटरव्यू में कहा, “ रोहित एक मिडिल क्लास फैमिली से था और मुझे याद है कि एक बार जब हमने चर्चा की कि क्रिकेट किट के लिए उसका बजट कैसे बना तो वह भावुक हो गया था. ओझा ने बताया कि कैसे रोहित क्रिकेट किट खरीदने के लिए दूध के पैकेट तक डिलीवर करते थे. अब जब मैं उसे देखता हूं तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है कि हमारी यात्रा कैसे शुरू हुई और हम कहां पहुंचे.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ओझा ने कहा, “जब मैं पहली बार U-15 राष्ट्रीय शिविर में रोहित से मिला, तो सभी ने कहा कि वह एक बहुत ही खास खिलाड़ी है. वहां मैंने उसके खिलाफ खेला. रोहित एक बॉम्बे का लड़का था, जो ज्यादा नहीं बोलता था. हम वहां दोस्त बने और अब तक हमारी दोस्ती कायम है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

4 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago