सगाई टूटने के बाद साथ आए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल
Prithvi Shaw Patch Up: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले ही उनकी मंगेतर और जानी-मानी एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल के साथ सगाई टूटने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. लेकिन अब इस हाई-प्रोफाइल रिश्ते को लेकर एक नया और सुखद मोड़ सामने आया है. दोनों ने अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक बार फिर से साथ आने का बड़ा फैसला लिया है.
आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का ऐलान किया है कि वह और पृथ्वी अब अपने बीच की गलतफहमियों को दूर कर चुके हैं और दोबारा एक-दूसरे के साथ हैं. आपको बता दें कि पृथ्वी और आकृति पिछले दो सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. इसी साल 8 मार्च को दोनों ने बेहद धूमधाम से सगाई की थी. हालांकि, इस रिश्ते को नजर लग गई और सगाई के सिर्फ छह महीने बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया था, जिससे उनके फैंस काफी दुखी थे.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने इस पोस्ट में आकृति ने बेहद परिपक्वता दिखाते हुए अपने पिछले फैसले की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली है. उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि जब उन्होंने अपनी सगाई तोड़ी थी, तब उन्होंने बाहरी लोगों और दोस्तों की बातों को अपने ऊपर हावी होने दिया था. आकृति ने लिखा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि वह कहीं न कहीं गुमराह हो गई थीं और बिना आपस में खुलकर बात किए ही इतना बड़ा कदम उठा लिया था, जबकि उनका रिश्ता इस बात का हकदार था कि दोनों आमने-सामने बैठकर चर्चा करते.
आकृति ने अपने बयान में आगे कहा कि वह उस फैसले से हुए दर्द और उथल-पुथल की पूरी जिम्मेदारी लेती हैं. उन्होंने बताया कि अब दोनों ने ठंडे दिमाग से बैठकर आपसी बातचीत की है, एक-दूसरे के नजरिए को समझा है और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस से यह अपील की है कि वे उनकी इस नई शुरुआत का सम्मान करें और उनकी पर्सनल प्राइवेसी का ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
बता दें कि आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया पर एक बहुत जाना-पहचाना चेहरा हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वह एक्टिंग के साथ-साथ डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं. फिलहाल, दोनों के फैंस इस पैचअप से काफी खुश हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी यह जोड़ी आगे भी सलामत रहे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Pune Metro Line 3 inauguration Phase 2: पीएम मोदी 3 नवंबर को पुणे…
वडोदरा की कलाकार शाहेना गांधी ने प्राकृतिक अगेट पत्थरों से बनी 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' और…
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सियासी हलचल कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन…
Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया…
Amit Shah Target Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में पदयात्रा के…
1834 में 36 भारतीय मजदूरों ने 'एटलस' जहाज से मॉरीशस पहुंचकर गिरमिटिया प्रवास के एक…