खेल

IPL 2025: हमारे बल्लेबाज अब जो सबसे खराब काम कर सकते हैं, वह है खुद पर संदेह करना: जेम्स होप्स

IPL 2025 के पहले क्वालीफायर में निराशाजनक हार के बाद पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने टीम की कमियों पर बात की है. जेम्स ने उम्मीद जताई है कि पंजाब किंग्स फाइनल मैच में अपनी जगह बना सकती है.

पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लो-स्कोरिंग मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे फाइनल में अपनी जगह बुक करने का पहला मौका नहीं भुना पाए.पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने शुरुआती विकेट गंवा दिए और टीम 14.1 ओवरों 101 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में आरसीबी ने केवल 10 ओवरों में जीत दर्ज कर ली और 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

फाइनल के लिए फिर से मौका पाने की उम्मीद जताई: होप्स

होप्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने पहले ओवर में बल्लेबाजी ठीक-ठाक की और फिर आगे बढ़ते गए. लेकिन बाद में जो हुआ, उसे पचाना मुश्किल है. लेकिन इससे आगे बढ़ना भी उतना ही अहम है, क्योंकि हमें रविवार को एक और मैच खेलना है और अब हम इसे कठिन तरीके से करने जा रहे हैं. लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम मंगलवार रात को फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेंगे. अब हमारे पास एक और फाइनल खेलने के लिए दो दिन का समय है. हमने दूसरा मौका पाने का अधिकार हासिल करने के लिए दो महीने से कुछ अधिक समय तक काम किया है और उम्मीद है कि हम उस दूसरे मौके का फायदा उठाएंगे.”

होप्स ने आरसीबी के खिलाफ पीबीकेएस की बल्लेबाजी इकाई के सामने आई मुश्किलों पर भी बात की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी रणनीतियों पर संदेह करने और उन पर फिर से विचार करने के बजाय आक्रामक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए.

अहमदाबाद की पिच को लेकर होप्स ने व्यक्त किया विश्वास

तेज गेंदबाजी कोच ने कहा, “हमारे बल्लेबाज थोड़े लापरवाह थे. हालांकि हमने पूरे सीजन में बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन आज रात बैटिंग कारगर नहीं रही. हमें इस बारे में बात करने की जरूरत है, लेकिन हम यह भी समझते हैं कि हम ऐसी पिच पर जा रहे हैं जो अभी जिस पर हमने खेला है, उससे बिल्कुल अलग होगी.”

उन्होंने कहा, “आक्रामक स्वभाव वापस आना चाहिए, मैं इसके पक्ष में हूं. हमारे बल्लेबाज अब जो सबसे खराब काम कर सकते हैं, वह है खुद पर संदेह करना. हमें अहमदाबाद जाना है. ऐतिहासिक रूप से यह (अहमदाबाद) बहुत अच्छी पिच है और हम जानते हैं कि हमें काफी मेहनत करनी होगी और काफी तेजी से रन बनाने होंगे.”

पंजाब किंग्स अब रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर-2 मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को हुए एलिमिनेटर के विजेता से होगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: क्वालीफायर मैच में RCB ने पंजाब को रौंदा.. 8 विकेट से हरा कर चौथी बार फाइनल में पहुंची

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago