केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (फाइल फोटो)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को गोवा के स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई. गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सुंदर समुद्र तट, गर्मजोशी से भरा आतिथ्य और कई अन्य आकर्षण दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते रहते हैं. पर्यटकों और निवासियों को टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं को अपनाकर और स्थानीय समुदायों का समर्थन करके गोवा की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए एक साथ आना चाहिए. गोवा राज्य निरंतर समृद्ध होता रहे और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देता रहे.”
अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा के हमारे बहनों और भाइयों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक बधाई. जीवंत संस्कृतियों और विरासत से भरपूर गोवा ने देश के विकास में बहुत योगदान दिया है, तथा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में चमक रहा है. मैं राज्य की निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवा वासियों को हार्दिक बधाई. प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध यह राज्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है.
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,”आज हम उस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मना रहे हैं जब गोवा भारतीय संघ का 25वां राज्य बना, एक ऐसा राज्य जो अपनी विविध संस्कृति और उत्थान की भावना के लिए जाना जाता है, जिसे अब एक प्रगतिशील दृष्टि से और मजबूत किया गया है. आइए हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, स्वयंपूर्ण और विकसित गोवा के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…