Bharat Express DD Free Dish

IPL 2025: क्वालीफायर मैच में RCB ने पंजाब को रौंदा.. 8 विकेट से हरा कर चौथी बार फाइनल में पहुंची

इससे पहले भी साल 2009 में अनिल कुंबले, 2011 में डेनियल विटोरी और 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल खेला, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई.

IPL 2025 RCB Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला क्वालिफायर गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में खेला गया. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और पंजाब को 101 रन पर समेट दिया. फाइनल में पहुंचने के लिए आरसीबी को 102 रन बनाने थे, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया.

इससे पहले भी साल 2009 में अनिल कुंबले, 2011 में डेनियल विटोरी और 2016 में विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल खेला, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाई.

RCB की ओर से फिल सॉल्ट ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर महज 27 गंदों में 56 रन बना डाले, जिससे टीम ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया. वहीं इन फॉर्म कोहली इस मेैच में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

आरसीबी की घातक गेंदबाजी के सामने पंजाब ढेर

आरसीबी की घातक गेंदबाजी के सामने पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. पूरे सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के लिए मुसीबत बना रहा पंजाब का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. पंजाब किंग्स की पूरी टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ऑलआउट हो गई.

प्रियांश आर्य 7, प्रभसिमरन सिंह 18, जोश इंगलिस 4, कप्तान श्रेयस अय्यर 2 और नेहल वढ़ेरा 8 रन बनाकर आउट हुए. शशांक सिंह 3 रन बना सके. छठे नंबर पर उतरे मार्क्स स्टॉयनिस (26), ओपनर प्रभसिमरन सिंह (18) और नवें नंबर पर आए अजमतुल्ला उमरजई (18) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

जितेश शर्मा कप्तानी में टीम पहुंची फाइनल

आरसीबी के लिए इस मैच में जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे थे. चोट की वजह से वह पिछले कुछ मैचों में ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेल रहे थे.

जोश हेजलवुड के आरसीबी से जुड़ने का असर टीम की गेंदबाजी पर स्पष्ट रूप से दिख रहा था. जोश की अगुआई में आरसीबी की गेंदबाजी के सामने पंजाब के बल्लेबाज क्रीज पर खड़े होने का साहस नहीं दिखा सके. पिछले मैचों में हेजलवुड के न होने का नकारात्मक असर आरसीबी की गेंदबाजी पर दिखा था.

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए. सुयश शर्मा ने तीन ओवर में मात्र 17 रन देकर तीन विकेट लिए. यश दयाल को दो विकेट मिले. भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read