खेल

Rahul Dravid ने अजित अगरकर की जमकर की तारीफ, कहा- आसान नहीं होता सेलेक्टर्स का काम

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली गई पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर की काफी तारीफ की है. द्रविड़ ने कहा कि अजित अगरकर ने जिन-जिन युवा प्लेयर्स का चयन टीम के लिए किया वो काफी जबरदस्त थे. वो क्वालिटी प्लेयर्स टीम में लेकर आए और इन युवाओं ने जरूरत के समय शानदार परफॉर्मेंस दिया.

टीम इंडिया के कोच ने सेलेक्टर्स की जमकर की तारीफ

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में कई बड़े खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. विराट कोहली, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेले. वहीं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया. जबकि पहले टेस्ट मैच के बाद केएल राहुल टीम से बाहर हो गए. इसी वजह से रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाशदीप और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया. इन्हीं खिलाड़ियों के दम पर भारत ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को हरा दिया.

आसान नहीं होता है सेलेक्टर्स का काम- राहुल द्रविड़

मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं अजित अगरकर और उनकी टीम की तारीफ करना चाहता हूं. कई सारे युवा जो टीम में आते हैं, एक कोच और कप्तान के रूप में हम उनको ज्यादा नहीं देखे होते हैं. क्योंकि हम घरेलू क्रिकेट ज्यादा नहीं देखते हैं. अजित अगरकर और उनके चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को नजदीक से होता है.

युवा खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि चयनकर्ताओं ने हमारे सामने चुनौती रखी कि हम नए खिलाड़ियों का चयन करें. उन्होंने हमें सही खिलाड़ियों को चुनकर दिए. चयनकर्ताओं का काम इतना आसान नहीं होता है, उन्हें हमेशा आलोचना झेलनी पड़ती है. इसी के चलते अजित अगरकर और उनकी पूरी टीम की जितनी तारीफ की जाए, वो काफी कम है. आपको बता दें कि इस सीरीज में भारत की ओर से पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और पूरी सीरीज के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने साथी खिलाड़ियों के साथ की मस्ती! तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शेयर की तस्वीर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

41 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

58 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago