सुभष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार
ED Raid: बिहार में अवैध बालू खनन के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर शनिवार की सुबह छापेमारी की थी. देर रात तल चली छापेमारी के दौरान ईडी ने दो करोड़ रुपये कैश और जमीन से जुड़े कई दस्तावेडज बरामद किए. जांच के बाद ईडी ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया.
सुभाष यादव की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक ईडी की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है. सुभाष यादव ब्रांडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं. सुभाष यादव पर बालू के अवैध कारोबार का आरोप है. लालू के करीबी की गिरफ्तारी होने के बाद आरजेडी खेमे में हड़कंप मच गया है.
सुभाष यादव के खिलाफ हुई ईडी की कार्रवाई से पहले आरजेडी एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने रेड की थी. इस दौरान आईटी की टीम ने जायसवाल के पटना स्थित आवास पर छापेमारी कर तलाशी ली थी.
बता दें कि ईडी को सुभाष यादव के खिलाफ अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के बारे में शिकायत मिली थी. जिसके बाद ईडी ने जांच शुरू की थी. टीम ने जांच के बाद पटना के दानापुर और तकिया इलाके समेत सुभाष यादव से जुड़े 8 ठिकानों पर शनिवार (9 मार्च) की सुबह छापेमारी करने पहुंची थी. छापेमारी के दौरान ईडी को सुभाष यादव के ठिकानों से 2 करोड़ नकदी बरामद हुई, जिसे देखकर ईडी के अधिकारी दंग रह गए. गिरफ्तारी के बाद सुभाष यादव को बेऊर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले Election Commissioner अरुण गोयल का इस्तीफा, कांग्रेस ने खड़े किए ये बड़े सवाल
बालू कारोबारी सुभाष यादव को आरजेडी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के चतरा से टिकट दिया था. जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 2019 चुनाव के ठीक पहले इनकम टैक्स की टीम ने सुभाष यादव से जुड़े दिल्ली, धनबाद और पटना के ठिकानों पर छापेमारी की थी.
-भारत एक्सप्रेस
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…