खेल

IPL में बड़ा धमाका! दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनी राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी टीम

Rajasthan Royals Team Deal: IPL 2026 की शुरुआत से पहले काफी फेरबदल देखने को मिल रहे हैं, चाहे वो खिलाड़ियों को लेकर हो या टीम की कमान संभालने की बात हो, लेकिन अब यह खेल खिलाड़ी और कप्तान से आगे निकलकर टीम और फ्रेंचाइजी तक पहुंच गया है. राजस्थान से आने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका के कारोबारी काल सोमानी (Kal Somani) ने राजस्थान रॉयल्स को 13,600 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

15,290 करोड़ रुपये की डील (Rajasthan Royals Team Deal)

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक को लेकर चल रही चर्चा अब खत्म हो गई है. अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने इस टीम को खरीद लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल सोमानी ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये) में टीम की 100% हिस्सेदारी हासिल की है. इस बड़ी डील के बाद राजस्थान रॉयल्स दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है.

कौन हैं काल सोमानी? (Who is Rajasthan Royals team owner)

काल सोमानी इंट्राएज (IntraEdge), एकेडेमियन (Academian) और ट्रूयो.एआई (Truyo.AI) जैसी कंपनियों के फाउंडर हैं. इस डील में रोब वाल्टन का भी सपोर्ट बताया जा रहा है, जो वॉल-मार्ट फैमिली से जुड़े हैं. इसके अलावा डेट्रॉइट लायंस टीम के मालिक हैम्प फैमिली भी इस साझेदारी का हिस्सा है.

पहले किसके थी राजस्थान रॉयल्स?

इस डील से पहले मनोज बडाले (Manoj Badale) के पास राजस्थान रॉयल्स की 65% हिस्सेदारी थी. अब पूरी टीम काल सोमानी के पास होगी. हालांकि, इस डील को अभी BCCI की मंजूरी मिलनी बाकी है और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से घोषित किया जा सकता है.

टीम का IPL सफर

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले ही सीजन (2008) में शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब जीता था. इसके बाद टीम को ज्यादा सफलता नहीं मिली. साल 2022 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन गुजरात टाइटंस से हार गई थी.

नए सीजन की तैयारी

मालिकाना हक में बदलाव का असर IPL 2026 के बाद दिखेगा. फिलहाल टीम अपनी तैयारियों में जुटी है. राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. इस सीजन में टीम की कमान रियान पराग के हाथों में है, जबकि कोच कुमार संगकारा हैं.


ये भी पढ़ें: तुरुप का इक्का खतरे में! IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन, क्या चोटिल हैं जसप्रीत बुमराह?


टीम में बदलाव

IPL 2026 से पहले टीम को एक झटका भी लगा है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह श्रीलंका के खिलाड़ी दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है. शनाका को 2 करोड़ रुपये में रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया गया है. कोच कुमार संगकारा ने कहा कि सैम करन का बाहर होना नुकसान है, लेकिन शनाका टीम का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

20 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

30 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago