खेल

कानपुर टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज किया यह बड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन भारत के लिए यादगार रहा. खास तौर पर रविंद्र जडेजा ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने और तीन हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा से पहले कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं.

सोमवार को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के बाद जडेजा अपनी खुशी नहीं छिपा पाए. वह टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन हासिल की, जहां उन्होंने खालिद अहमद का ऐतिहासिक विकेट लेकर भारत के शीर्ष गेंदबाजों में अपना नाम दर्ज करा लिया.

जडेजा ने मैच के बाद कहा, “यह खास है और हमेशा मेरे साथ रहेगा. मैं 10 साल से टेस्ट खेल रहा हूं और आखिरकार मैं इस मुकाम पर पहुंच गया हूं. मैंने पूरी मेहनत की और अच्छा प्रदर्शन किया है. मुझे खुद पर गर्व है और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं.”

अपने सफर के बारे में जडेजा ने कहा, “युवा होने के नाते मैंने सफेद गेंद वाले क्रिकेट से शुरुआत की थी और हर कोई मुझसे कहता था कि मैं उसी फॉर्मेट में अच्छा हूं. लेकिन मैंने लाल बॉल से कड़ी मेहनत की और आखिरकार मेरी मेहनत रंग लाई.”

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने 35 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘एक कंप्लीट पैकेज’ (हरफनमौला खिलाड़ी) बताया. उन्होंने कहा, “रवींद्र जडेजा एक कंप्लीट पैकेज हैं, और उनके हाथ जादुई हैं. 300 विकेट क्लब में शामिल होना उनके लिए खास है.”

भारत ने सोमवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ चौथे दिन तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की बढ़त के साथ अपनी पारी घोषित कर दी. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के दो विकेट भी निकाल लिए. दूसरी पारी में बांग्लादेश का स्कोर 26/2 है. दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए. मैच के आखिरी दिन मंगलवार को अब टीम इंडिया की कोशिश बांग्लादेश के बल्लेबाजों को जल्द पवेलियन भेजने की रहेगी, ताकि मैच जीतने के लिए कम से कम रन का लक्ष्य मिले और टीम उसे समय रहते हासिल करे.

ये भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में हासिल की उपलब्धि

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

7 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

7 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago