खेल

विराट कोहली ने कानपुर टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 27 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कानपुर टेस्ट मैच में 35 रन बनाने के साथ ही यह बड़ी कामयाबी हासिल की.

विराट लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं और अब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. 35 वर्षीय क्रिकेटर ने अपने 535वें मैच (594 पारी) में यह उपलब्धि हासिल की. ​जबकि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रनों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 623 पारियां लगी थीं.

114 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद, कोहली सभी प्रारूपों में भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है.

विराट की इस खास उपलब्धि पर जय शाह ने भी उन्हें बधाई दी. उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, “विराट कोहली के शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि, क्योंकि उन्होंने 27 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं! आपका जुनून, निरंतरता और बेहतर प्रदर्शन की भूख क्रिकेट जगत के लिए प्रेरणादायक है. बधाई हो, आपकी यात्रा लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी!

भारत दौरे पर आई बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का पलड़ा हावी है. चेपॉक में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया कानपुर में भी अपनी छाप छोड़ रही है. हालांकि, बारिश ने मैच का अधिकांश समय खराब कर दिया है. चौथे दिन के खेल की शुरुआत में भारत ने जल्द ही बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर समेट दी.

जवाब में भारत ने सधी हुई शुरुआत की और इस समय मैच में मजबूत स्थिति में है. भारत ने अब तक मैच में आक्रामक रवैया अपनाया है, उम्मीद यही है कि मुकाबला ड्रॉ न हो और इसका अंत किसी निर्णायक नतीजे पर हो.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

2 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

5 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago