चुनाव

J&K Election: आतंकी अफजल गुरु का भाई लड़ रहा विधानसभा चुनाव, जानें, किस सीट से ताल ठोक रहे एजाज अहमद

जम्मू-कश्मीर में हर तरफ विधानसभा चुनाव का शोर सुनाई दे रहा है. उम्मीदवार अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. राज्य में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा के इस चुनाव में तमाम निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसमें एक नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वो नाम है एजाज अहमद. अजाज अहमद सोपोर सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

संसद हमले का आरोपी था अफजल गुरु

एजाज अहमद के चर्चाओं में होने की सबसे बड़ी वजह उसका भाई है. दरअसल, एजाज अहमद 2001 में संसद पर हुए हमले में शामिल आतंकी अफजल गुरु का भाई है. अफजल गुरु को साल 2013 में तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी.

एजाज अहमद ने क्या कहा?

एजाज अहमद चुनाव में कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं, जिसमें सोपोर के विकास का वादा, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग जैसे मुद्दे शामिल हैं. उनका कहना है कि कश्मीर की जनता इस बार पूर्व राज्य की बहाली के लिए मतदान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सीएम सिद्धारमैया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED ने MUDA घोटाले में PMLA के तहत दर्ज किया मामला

एजाज अहमद पशुपालन विभाग में नौकरी करते थे. जिसे उन्होंने छोड़ने के बाद राजनीति में कदम रखा है. एजाज अहमद का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने सिर्फ अपना विकास किया, लेकिन इलाकों के डेवलपमेंट के लिए कोई भी काम नहीं किया. एजाज अहमद राजनीति में आने वाले अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

13 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

16 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

58 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

1 hour ago