Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में हासिल की उपलब्धि

भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने महज 3 ओवर में 50 रन पूरे कर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया.

रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल

भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ तीन ओवरों में 50 रन पूरे कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया. यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज अर्धशतक है.

कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की. बारिश से प्रभावित इस टेस्ट मैच के पहले दिन केवल 37 ओवर का खेल हो पाया था, जिसमें बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बनाए थे. लगातार बारिश की वजह से अगले दो दिन तक खेल नहीं हो सका. चौथे दिन खेल शुरू होने पर भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पारी को 233 रनों पर समेट दिया.

इसके बाद भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए सिर्फ तीन ओवर में 50 रन पूरे कर लिए. हालांकि, चौथे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने मात्र 11 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया.

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने इसी साल वेस्टइंडीज़ के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में 4.2 ओवरों में यह कारनामा किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital