खेल

‘हमारा लड़का है, ख्याल रखना’, रवींद्र जडेजा ने प्रधानमंत्री मोदी से पहली मुलाकात को यूं किया याद

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री से अपनी पहली मुलाकात को याद किया है. रवींद्र जडेजा ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी पहली मुलाकात 2010 में हुई थी, तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करने के साथ साथ एक पोस्ट भी लिखा है. शेयर वीडियो में वह कहते हैं कि मैं पीएम मोदी जी पहली बार 2010 में मिला था, तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे. अहमदाबाद में हमारा दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच था और मैच शुरू होने से ठीक पहले टीमें परिचय के लिए मैदान पर कतार में खड़ी थीं. उस समय के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से उन्होंने कहा था कि ये हमारे राज्य से हैं, इनका विशेष ध्यान रखें.

पीएम मोदी के पास हर किसी के लिए स्नेह है

क्रिकेटर जडेजा ने लिखा,


नरेंद्र मोदी आए और सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया. यह पहली बार था, जब मैं उनसे मिला. उस समय हमारे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेरा उनसे परिचय कराया. मोदी जी मुस्कुराए और धोनी से कहा, ‘इसका ख्याल रखना, यह हमारा लड़का है. उनकी जगह पर बैठे किसी व्यक्ति से, खासकर मेरी टीम के सामने, यह साधारण सी बात सुनकर मुझे बहुत गर्व और खुशी हुई. यह उनकी गर्मजोशी और हर किसी के प्रति उनके सच्चे व्यक्तिगत स्नेह को दर्शाता है. मैं इस पल को कभी नहीं भूल सकता.

रवींद्र जडेजा ने बतौर भारतीय क्रिकेटर एक लंबा समय गुजारा है. आज की तारीख में न सिर्फ भारत बल्कि वह दुनिया के प्रमुख ऑलराउंडर्स में से एक हैं. वह 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2024 में टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. टी20 फॉर्मेट से वह संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अभी सक्रिय हैं.


ये भी पढ़ें: एशिया कप में बढ़ा विवाद, ICC ने PCB की मांग ठुकराई, मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से किया इनकार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

46 seconds ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

23 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

36 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago

दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का दबदबा, लंच तक 77 रन बनाए; गुरनूर बरार को मिला पहला विकेट

India vs New Zealand Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले सेशन…

1 hour ago