Bharat Express DD Free Dish

एशिया कप में बढ़ा विवाद, ICC ने PCB की मांग ठुकराई, मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने से किया इनकार

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 विवाद पर आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग खारिज कर दी. PCB ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की अपील की थी, लेकिन ICC ने साफ कर दिया कि वे टूर्नामेंट से नहीं हटेंगे.

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 Handshake Controversy: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की मांग को खारिज कर दिया है. पीसीबी ने एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की अपील की थी. जांच के बाद आईसीसी ने साफ कर दिया कि पायक्रॉफ्ट टूर्नामेंट में बने रहेंगे.

हाथ न मिलाने के फैसले से मचा बवाल

भारतीय टीम की जीत के बाद खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. इस फैसले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. पाकिस्तान बोर्ड ने इसका ठीकरा मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर फोड़ा और उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए हटाने की मांग की.

भारत की ओर से सफाई

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि हाथ न मिलाने का फैसला किसी भाव से नहीं था. उन्होंने कहा, यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों के परिवारों के प्रति सम्मान और एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा तेज, रिश्ते की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

धमकी के बावजूद नहीं माना ICC

पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर धमकी दी थी कि अगर पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. इसके बावजूद आईसीसी अपने फैसले पर अडिग रहा.

एसीसी का विकल्प

सूत्रों का कहना है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) बीच का रास्ता निकाल सकती है. संभावना है कि पायक्रॉफ्ट को सिर्फ पाकिस्तान से जुड़े मैचों से दूर रखा जाए. फिलहाल, वे पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाले अगले मुकाबले में रेफरी की भूमिका निभाने वाले हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read