IPL 2025 Final: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 18 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की. आईपीएल में विराट कोहली की किस्मत 17 साल से रुठी हुई थी. लेकिन बाबा प्रेमानंद महाराज के दरबार से ऐसा चमत्कार हुआ कि विराट कोहली का इंतजार खत्म हो गया. RCB की जीत के बाद विराट कोहली भावुक हो गए. इस वापसी के साथ ही प्रेमानंद जी महाराज का नाम चर्चा में आ गया. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि आरसीबी की जीत में उनके आशीर्वाद का हाथ है.
आईपीएल के दौरान भी विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे थे. टेस्ट क्रिकेट से सन्यांस लेने के 24 घंटे के अंदर ही पिछले महीने विराट कोहली प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे थे. विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का भी थीं. विराट अक्सर अपने हर दुख-सुख में वृंदावन जाते हैं और प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद पाते हैं. अपने करियर का टेस्ट वाला चैप्टर खत्म करने और 18 साल बाद आईपीएल जीतने का ख्वाब लेकर आशीर्वाद लेने के लिए प्रेमानंद महाराज जी के शरण में थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Final RCB Vs PBKS: मैंने हार्दिक को कहा था ‘पांड्या परिवार’ 11 साल में नौ ट्रॉफी जीतेगा- क्रुणाल
आरसीबी की जीत के बाद प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लगे. एक्स यूजर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज के साथ की फोटो शेयर करके तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि विराट कोहली को प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद बहुत काम आया. जय हो जीत की हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा प्रेम से बोलिए प्रेमानंद महारात की जय. तीसरे यूजन ने लिखा जय हो प्रेमानंद महाराज की सब नाम जप से ही होगा.
फैंस इसे चमत्कार मान रहे हैं क्योंकि विराट ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता था. वह पिछले 18 सालों से एक ही टीम यानी आरसीबी के साथ बने रहे. उनके इसी भरोसे का अब इनाम मिला है. उन्होंने 11 मैचों में 7 अर्धशतकों के साथ 500 से अधिक रन बनाए. विराट और अनुष्का इससे पहले जनवरी 2023 और जनवरी 2025 में भी आश्रम जा चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…
PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…
Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…
PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…