खेल

धर्मशाला में RCB ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

RCB vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 में रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आधिकारिक रूप से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है. RCB इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है. सीजन के 13वें मैच में RCB की यह 9वीं जीत थी और 18 अंक के साथ टीम शीर्ष पर है.

पंजाब किंग्स को जीत के लिए 223 रन की जरूरत थी. पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने पारी की शुरुआत में प्रियांश आर्य (0), प्रभसिमरन सिंह (2) और कप्तान श्रेयस अय्यर (1) के विकेट जल्द गिरा दिए. तीनों बल्लेबाज 19 रन तक पेवेलियन लौट गए थे.

शशांक सिंह ने बनाये 56 रन

इन झटकों से पंजाब कभी नहीं उबर नहीं पाई. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शशांक सिंह ने 27 गेंदों पर 56 रन बनाकर टीम के लिए हल्की उम्मीद जगाई थी, लेकिन उनका अकेला प्रयास पर्याप्त नहीं रहा. पंजाब 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बना सकी और 23 रन से मैच हार गई. पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 22 गेंद पर 37, सूर्यांश शेड्गे ने 22 गेंद पर 35 और मार्कस स्टॉयनिस ने 25 गेंदों पर 37 रन बनाए.

RCB के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2, रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए. जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला.

13 मैचों में पंजाब की छठी हार

पंजाब की 13वें मैच में 6 हार थी. पंजाब ने सीजन के 6 मैच लगातार जीते थे और अब उसे लगातार छठे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब के 13 मैचों में अब 13 अंक हैं. टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है, लेकिन प्लेऑफ की राह अब मुश्किल हो गई है.

ये भी पढ़ें- RCB vs PBKS: किंग कोहली के 58 और वेंकटेश के नाबाद 73 रन, बेंगलुरु ने पंजाब के सामने दिया 222 रनों का लक्ष्य

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे. RCB की तरफ से विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक लगाया था. कोहली ने 37 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 58 रन की पारी खेली, जबकि वेंकटेश ने 40 गेंदों पर 4 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली. इसके अलाव, देवदत्त पड्डिकल ने 25 गेंदों पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 45 और टिम डेविड ने 12 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए.

पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बराड़ ने 2, जबकि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

11 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

22 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

26 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

58 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago