उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रोहटा थाना क्षेत्र के उकसिया गांव में एक गन्ने के खेत में बीए सेकंड ईयर की छात्रा का अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता थी. परिजनों के अनुसार, ज्योति तीन दिन पहले अपने घर से कॉलेज की परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन करने के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिवार वालों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना मिलते ही रोहटा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए. शव की हालत को देखकर आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी पहचान छिपाने या पकड़े जाने के डर से हत्या कर दी गई. जैसे ही इस घटना की जानकारी ज्योति के परिवार वालों को मिली, घर में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. घटना से गुस्साए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रोहटा थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.
छेड़छाड़ करने वाले युवक पर शक
ज्योति के परिजनों ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में एक स्थानीय युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार वालों का कहना है कि अंकुश नाम का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर काफी समय से ज्योति को परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था. परिजनों को पूरा शक है कि अंकुश ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है.
पुलिस की टीमें कर रही हैं छापेमारी
इस पूरे मामले पर मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं. इसके साथ ही पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…