खेल

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से लड़ते हुए ली अंतिम सांस

Rinku Singh father death: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का शुक्रवार (27 फरवरी) को निधन हो गया. ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबे समय से वो स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

वर्ल्ड कप बीच छोड़ा टीम का साथ

रिंकू सिंह इस समय टी-20 विश्वकप का हिस्सा थे लेकिन पिता की गंभीर तबीयत की खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत टीम का साथ छोड़कर घर लौटने का फैसला किया. चेन्नई में टीम इंडिया का अभ्यास सत्र चल रहा था, जिसमें बाकी खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन रिंकू अनुपस्थित रहे. तभी यह साफ हो गया कि वो किसी निजी कारण से घर लौटे हैं.

वेंटीलेटर और लगातार इलाज

खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटीलेटर पर थे. डॉक्टरों ने उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. परिवार और डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बीमारी ने उन्हें जिंदगी से दूर कर दिया.

कोच का बयान और अब अनिश्चितता

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि रिंकू सिंह अपने पिता की तबीयत खराब होने की वजह से घर गए हैं और जल्द टीम से जुड़ेंगे. लेकिन अब पिता के निधन के बाद यह कहना मुश्किल है कि रिंकू कब तक टीम इंडिया का हिस्सा बन पाएंगे.

ये भी पढ़ें-चेन्नई में टीम इंडिया का ‘विस्फोट’! जिम्बाब्वे को पस्त करने के बाद अब वेस्टइंडीज से होगा ‘महामुकाबला’

अलीगढ़ से जुड़े हैं रिंकू

28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक अपनी मेहनत और दमदार प्रदर्शन से उन्होंने पहचान बनाई है. अब इस निजी दुख के बीच उनका आगे का सफर कैसा रहेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

4 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

17 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

46 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago