Rinku Singh father death: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का शुक्रवार (27 फरवरी) को निधन हो गया. ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबे समय से वो स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वर्ल्ड कप बीच छोड़ा टीम का साथ
रिंकू सिंह इस समय टी-20 विश्वकप का हिस्सा थे लेकिन पिता की गंभीर तबीयत की खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत टीम का साथ छोड़कर घर लौटने का फैसला किया. चेन्नई में टीम इंडिया का अभ्यास सत्र चल रहा था, जिसमें बाकी खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन रिंकू अनुपस्थित रहे. तभी यह साफ हो गया कि वो किसी निजी कारण से घर लौटे हैं.
वेंटीलेटर और लगातार इलाज
खचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटीलेटर पर थे. डॉक्टरों ने उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ. परिवार और डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बीमारी ने उन्हें जिंदगी से दूर कर दिया.
कोच का बयान और अब अनिश्चितता
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि रिंकू सिंह अपने पिता की तबीयत खराब होने की वजह से घर गए हैं और जल्द टीम से जुड़ेंगे. लेकिन अब पिता के निधन के बाद यह कहना मुश्किल है कि रिंकू कब तक टीम इंडिया का हिस्सा बन पाएंगे.
ये भी पढ़ें-चेन्नई में टीम इंडिया का ‘विस्फोट’! जिम्बाब्वे को पस्त करने के बाद अब वेस्टइंडीज से होगा ‘महामुकाबला’
अलीगढ़ से जुड़े हैं रिंकू
28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक अपनी मेहनत और दमदार प्रदर्शन से उन्होंने पहचान बनाई है. अब इस निजी दुख के बीच उनका आगे का सफर कैसा रहेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

