Aaj Ka Rashifal 27 February 2026: आज शुक्रवार, 27 फरवरी है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी कहा जाता है. यह तिथि रात 10:32 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी शुरू होगी. आर्द्रा नक्षत्र सुबह 10:48 तक रहेगा और फिर पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा. शाम 7:44 तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग का प्रवेश होगा. करण की स्थिति में सुबह 11:31 तक वणिज रहेगा, फिर विष्टि करण रात 10:32 तक चलेगा और उसके बाद बव करण शुरू होगा.
ग्रहों की चाल और धार्मिक महत्व
ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में हैं. सिंह राशि में केतु, कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र विराजमान हैं. शनि मीन राशि में स्थित हैं. आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ विशेष फलदायी रहेगा. पीले वस्त्र और अन्न का दान पुण्य देने वाला है. शुक्रवार होने के कारण शुक्र ग्रह का प्रभाव भी प्रबल रहेगा. श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का 18 बार पाठ कर हवन करना अत्यंत शुभ माना गया है.
होलाष्टक का प्रभाव
होलाष्टक का समय चल रहा है, इसलिए साधना और मंत्र जप का महत्व और बढ़ जाता है. बगलामुखी मंत्र का जप करने से लाभ मिलेगा. शुक्र ग्रह दांपत्य सुख के कारक हैं, इसलिए जीवनसाथी का सम्मान करें और पत्नी को उपहार दें. धार्मिक पुस्तकों का दान भी उत्तम रहेगा.
सभी राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 27 February 2026)
मेष राशि (Aries horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके तीसरे भाव में हैं. आर्थिक मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है. कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ानी होगी. छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं. प्रमोशन के प्रयास सफल होंगे. लव लाइफ में खुशी रहेगी.
- उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और तिल-गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग: पीला, लाल
- भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि (Taurus horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके दूसरे भाव में हैं. ऑफिस में विवाद से बचें. व्यापार में नई डील के लिए प्रयास करें. वाणी पर संयम रखें. परिवार में चिंता हो सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं.
- शुभ रंग: नीला, हरा
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि (Gemini horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपकी ही राशि में हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में रुका धन मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन बहस से बचें. यात्रा की योजना बन सकती है.
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें.
- शुभ रंग: हरा, सफेद
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कर्क राशि (Cancer horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके बारहवें भाव में हैं. खर्च बढ़ सकता है. स्वास्थ्य में हल्की समस्या हो सकती है. रियल एस्टेट या सोने में निवेश लाभकारी रहेगा. प्रेम जीवन में तनाव संभव है.
- उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और सात अन्न का दान करें.
- शुभ रंग: पीला, लाल
- भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि (Leo horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके ग्यारहवें भाव में हैं. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. छात्रों को करियर में मेहनत करनी होगी. योग और ध्यान से मन शांत रहेगा. प्रेम जीवन में हल्का तनाव रह सकता है.
- उपाय: सूर्य उपासना करें और सात अन्न का दान करें.
- शुभ रंग: पीला, नारंगी
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि (Virgo horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके दसवें भाव में हैं. करियर में सफलता मिलेगी. रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी. प्रेम जीवन बेहतर रहेगा.
- उपाय: हनुमान जी को राम नाम लिखे पीपल के पत्ते अर्पित करें.
- शुभ रंग: पीला, सफेद
- भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि (Libra horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके नौवें भाव में हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. यात्रा लाभदायक होगी.
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें.
- शुभ रंग: सफेद, आसमानी
- भाग्य प्रतिशत: 85%
वृश्चिक राशि (Scorpio horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके आठवें भाव में हैं. खर्च बढ़ सकता है. रियल एस्टेट और सोने में निवेश का विचार कर सकते हैं. नौकरी और व्यापार सामान्य रहेंगे. प्रेम जीवन की चिंताएं दूर होंगी.
- उपाय: बजरंगबली की उपासना करें और तिल का दान करें.
- शुभ रंग: सफेद, लाल
- भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि (Sagittarius horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके सातवें भाव में हैं. रुका हुआ धन मिल सकता है. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
- उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और तिल-चावल का दान करें.
- शुभ रंग: पीला, नारंगी
- भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि (Capricorn horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके छठे भाव में हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यापार में स्थिति मजबूत होगी. बुद्धिमत्ता से सही निर्णय लें. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.
- उपाय: गणेश जी की उपासना करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.
- शुभ रंग: हरा, नीला
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कुम्भ राशि (Aquarius horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके पांचवें भाव में हैं. नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा. व्यापार में सही समय पर निर्णय लें. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा.
- उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और अन्न का दान करें.
- शुभ रंग: नीला, हरा
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि (Pisces horoscope)
चंद्रमा और गुरु आपके चौथे भाव में हैं. परिवार में सुख मिलेगा. नौकरी में प्रगति होगी. छात्रों का करियर बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में रोमांटिक यात्रा का योग है.
- उपाय: आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें.
- शुभ रंग: नारंगी, लाल
- भाग्य प्रतिशत: 65%
आज के राशिफल का सार (Aaj Ka Rashifal 27 February 2026)
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है. आमलकी एकादशी और शुक्रवार का संयोग साधना, दान और मंत्र जप को विशेष फलदायी बना रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

