खेल

रोहित शर्मा का 500वां इंटरनेशनल मैच, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में इतिहास रचेंगे हिटमैन

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच चुकी है और 19 अक्टूबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा, जो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए बेहद खास होने वाला है. दरअसल, यह मैच उनके इंटरनेशनल करियर का 500वां मुकाबला होगा.

इंटरनेशनल करियर का 500वां मुकाबला

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगर इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो वे भारत के पांचवें और दुनिया के ग्यारहवें खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने 500 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उनसे पहले भारत के लिए यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर (664 मैच), विराट कोहली (550), एमएस धोनी (535) और राहुल द्रविड़ (504) ने हासिल की है.

रोहित शर्मा का करियर

रोहित ने 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक उन्होंने 67 टेस्ट, 273 वनडे और 159 T20I मैच खेले हैं. कुल मिलाकर उनके नाम 499 इंटरनेशनल मैच दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 50 शतक के साथ 19700 रन बनाए हैं. इनमें टेस्ट में 12 शतक और 4301 रन, वनडे में 32 शतक और 11168 रन, और T20I में 5 शतक के साथ 4231 रन शामिल हैं.

500 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

दुनिया के जिन खिलाड़ियों ने 500 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उनमें भारत के चार दिग्गजों के अलावा श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग (560), पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी (524) और साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस (519) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-Bihar Election: कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेजस्वी? चुनावी हलफनामे में दी जानकारी

रोहित शर्मा का यह माइलस्टोन न सिर्फ उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है. पर्थ में होने वाला यह मुकाबला उनके लिए यादगार बनने जा रहा है और फैंस को उम्मीद है कि वे इस खास दिन को शानदार प्रदर्शन से और भी खास बना देंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

34 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

43 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

49 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

59 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago