Gold Silver Price Today: दिवाली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिला है. तो वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमत में भी मामूली बढ़त आई है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…
Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,18,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी आई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल भी 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.
ये भी पढ़ें- NHAI का नया दिवाली तोहफा, गंदे टॉयलेट की फोटो भेजो और पाओ 1000 रुपये का FASTag रिचार्ज
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,18,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,18,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Oleksandr Zapichenko Extradition: CBI ने ED, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मनी…
UP Fruits Vegetables Export Yogi Govt: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीतियों…
Sheesh Mahal Open for Public: दिल्ली सरकार ने विवादित 'शीश महल' को आम लोगों के…
बिहार को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को 'नीतीश सेतु'…
Bihar Chhath Puja 2026: बिहार में छठ महापर्व 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राज्य…
मध्य प्रदेश में बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर 2026 तक 'बाल विवाह मुक्त…