खेल

S Sreesanth Fraud case: फिर नए विवाद में फंसे एस. श्रीसंत, अब लगा 420 का केस, केरल पुलिस ने दर्ज की FIR

S Sreesanth: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत एक बार फिर से विवाद में घिर गए हैं. इस बार उन पर केरल पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस मामले में कन्नूर जिले में पुलिस ने श्रीसंत समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. धारा 420 के तहत उन पर मुकादमा दर्ज किया गया है. पुलिस को उनके खिलाफ एक धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी. इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने इस मामले में श्रीसंत का तीसरे नंबर का आरोपी बनाया है.

एस. श्रीसंत समेत दो अन्य के खिलाफ कन्नूर जिले के चूंडा में रहने वाले एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है. उसका कहना है कि इन तीनों ने मुझसे नई क्रकेट एकाडमी खोलने के नाम पर धोखे लाखों रुपये लूट लिए.

स्पोर्ट्स एकेदमी से जुड़ा है मामला

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शिकायतकर्ता से पूर्व तेज गेंदबाज समेत तीन लोगों ने उससे धोखे से 18.70 लाख रुपये हड़प लिए. उसने बताया कि साल 2019 में राजीव कुमार और वेंकटेश किनी ने उनसे एक स्पोर्ट्स एकेदमी खोलने के लिए कहा था. इसके साथ कहा कि इस एकेडमी में एस श्रीसंत भी हिस्सा है. इसलिए उसने के एकेडमी के लिए पैसों का निवेश किया. शिकायतकर्ता का नाम सरीश गोपलन है. उसने अब तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

सरीश गोपलन ने बताया कि उन्होंने एकेडमी में निवेश के लिए पैसा लगाया था. उन्हें लगा कि वह भी इसके पार्टनर बन जाएंगे. जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस लगा दिया. पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

विवादों में फंसते रहे हैं एस श्रीसंत

साल 2013 में वह कथित तौर स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे थे. इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंधन लगा था. हालांकि साल 2020 में उसने प्रतिबंध हटाकर 7 साल के लिए कर दिया था. इसके बाद 2023 में उनसे से पूरी तरह हट गया. इसके बाद हरभजन सिंह के साथ थप्पड़ विवाद में फंसे थे. इसके अलावा उनके बिग बॉस में कई विवाद देखने को मिले.

बता दें कि एस श्रीसंत ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे चुके हैं. फिलहाल श्रीसंत लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2023 में भाग ले रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

38 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

56 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago